2 अप्रैल से Google बंद कर देगा ये सर्विस! आज ही YouTube Music पर डेटा स्थानांतरित करें

दिग्गज कंपनी Google लोगों को कई तरह की सेवाएं मुहैया कराती है। आज लगभग हर स्मार्टफोन यूजर यूट्यूब, जीमेल, क्रोम ब्राउजर, गूगल डॉक्स जैसे ऐप्स का इस्तेमाल करता है। अगर आप भी स्मार्टफोन या लैपटॉप इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके काम आ सकती है। दरअसल, Google अपनी एक जरूरी सर्विस को 2 अप्रैल 2024 से बंद करने जा रहा है। अगर आप भी इस सर्विस का इस्तेमाल करते हैं तो आपको अपना डेटा बचाना चाहिए।

आपको बता दें कि Google 2 अप्रैल से अपनी पॉडकास्ट सेवा बंद करने जा रहा है। इसकी घोषणा कंपनी ने 2023 के सितंबर महीने में ही कर दी थी। अब इसकी समय सीमा नजदीक है। 2 अप्रैल 2024 के बाद आप इसका इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे.

Google की ओर से कहा गया है कि अगर आप Google Podcasts का इस्तेमाल करते हैं और इसमें आपका डेटा है तो आप इसे तुरंत YouTube Music पर ट्रांसफर कर लें। गूगल के मुताबिक, यूजर्स पॉडकास्ट का इस्तेमाल मार्च 2024 तक ही कर सकते हैं, जबकि इसके यूजर्स जुलाई 2024 तक मेंबरशिप ट्रांसफर कर सकेंगे।

इस तरह करें डेटा ट्रांसफर

  • यूजर्स को अपने Google Podcasts ऐप पर जाना होगा।
  • अब आपको स्क्रीन के शीर्ष पर एक्सपोर्ट सब्सक्रिप्शन का चयन करना होगा।
  • अब आपको यूट्यूब म्यूजिक पर एक्सपोर्ट करने का विकल्प मिलेगा।
  • अब आपको इसमें एक्सपोर्ट विकल्प का चयन करना होगा।
  • अब आपको कंटिन्यू विकल्प का चयन करना होगा।
  • अगर आप अपना सब्सक्रिप्शन देखना चाहते हैं तो आपको Go to लाइब्रेरी विकल्प पर जाना होगा।

यदि आप अपना डेटा ट्रांसफर करते हैं, तो इसमें कुछ समय लग सकता है। इतना ही नहीं, आपको यह भी ध्यान रखना होगा कि सभी पॉडकास्ट यूट्यूब म्यूजिक पर ट्रांसफर नहीं किए जाएंगे। आपको पॉडकास्ट के आगे “सामग्री अनुपलब्ध है” लिखा हुआ दिखाई देगा जो स्थानांतरित नहीं होगा।