Gold Rate Today: सोने की कीमत में दिखा बदलाव, जानें आज का भाव

Kjtsw7l4s8kbpqt9scmquwgzn7fredrxnezrpixx

शनिवार, 22 फरवरी 2025 को सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई है। देश के मेट्रो शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत 87,700 रुपये के आसपास देखी गई। तो वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 80,200 रुपये तक थी। सोने की कीमत में 700 रुपये तक की गिरावट देखी गई है। वहीं चांदी की कीमत में 100 रुपए की कमी आई है। सोने और चांदी की कीमतें प्रतिदिन बदलती रहती हैं।

 

22 फरवरी को सोने की कीमत

भारत में आज 24 कैरेट सोने की कीमत ₹8,792 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत ₹8,060 और 18 कैरेट सोने की कीमत ₹6,595 प्रति ग्राम है। इसलिए, दिल्ली के सर्राफ बाजार में विक्रेताओं और स्टॉकिस्टों की मांग कमजोर रही। जिसके कारण सोने की कीमत में गिरावट आई है। कमजोर वैश्विक संकेतों के कारण सोने की कीमतों में गिरावट आ रही है। निवेशक अमेरिकी फेडरल रिजर्व की सख्त मौद्रिक नीतियों और ब्याज दरों में कटौती से प्रभावित हैं। जिसके चलते सोने की कीमत पर भी असर पड़ा है। दिल्ली में 24 कैरेट सोना सस्ता हो गया है। यह कीमत 87 हजार 540 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। जबकि 22 कैरेट सोना 80,290 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर है। वहीं मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 87,740 रुपये है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 80,240 रुपये प्रति 10 ग्राम देखी गई है।