==========HEADCODE===========

फिर बढ़े सोने के दाम, चांदी भी हुई महंगी, जानिए नई कीमतें

सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। शुक्रवार को पीली धातु की चमक एक बार बढ़ गई है। चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है. दरअसल, अमेरिका में बेहद खराब डेटा सामने आने के बाद बॉन्ड यील्ड में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई है और इस बीच वैश्विक बाजारों में सोने की कीमतें बढ़ गई हैं। एमसीएक्स एक्सचेंज पर 5 जून 2024 को डिलिवरी वाला सोना 180 रुपये की बढ़त के साथ 71,394 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। आज सुबह से ही सोने में तेजी देखने को मिल रही है। आज सुबह सोना बढ़त के साथ 71,212 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। आज 5 अगस्त 2024 को डिलिवरी वाला सोना 210 रुपये की तेजी के साथ 71,404 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है।

आज सोने चांदी की कीमत

वहीं, MCX एक्सचेंज पर 3 मई 2024 को डिलिवरी वाली चांदी 82.080 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही है। 5 जुलाई 2024 को डिलिवरी वाली चांदी 82,775 रुपये पर ट्रेंड कर रही है। इसके साथ ही 5 सितंबर 2024 को डिलिवरी वाली चांदी आज 84,054 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है।

 

आज यानी शुक्रवार को सोने की वैश्विक कीमतों में भी तेजी देखी जा रही है। कॉमेक्स पर वैश्विक सोना वायदा 0.23 फीसदी या 5.50 डॉलर की बढ़त के साथ 2,348.00 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता देखा गया. वहीं, सोने की वैश्विक कीमत इस समय तेजी के साथ 2,335.51 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही है। चांदी की वैश्विक कीमतों में भी तेजी आई है। कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक वायदा भाव 0.20 फीसदी या 0.73 डॉलर की तेजी के साथ 27.84 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता नजर आ रहा है.

आज सोने चांदी की कीमत

आपको बता दें कि पिछले तीन दिनों से सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई थी। अब सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। आज सुबह से सोने और चांदी की कीमत में बढ़ोतरी देखी जा रही है। एक समय सोने की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से यह 71 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम से ऊपर पहुंच गया है. निकट भविष्य में सोने की कीमतें और बढ़ने की उम्मीद है।