Gold Price Today: सोने की कीमत को लेकर राहत भरी खबर, जानें 10 ग्राम का रेट

Bgfiiq4afklxvykvuartvjszwduawzanaefbu4qg

देश में सोने-चांदी की कीमतों में बदलाव देखने को मिल रहा है। सोने और चांदी की कीमतें हर दिन बदलती हैं। इस तरह से देखें तो सोने की कीमतें लंबे समय से बढ़ रही हैं। लेकिन सोमवार, 24 मार्च को कुछ राहत मिली। क्योंकि आज सोने की कीमतें गिर गई हैं। देश के विभिन्न शहरों में सोने की कीमतों में बदलाव आया है। तो चलिए जानते हैं आज 10 ग्राम सोने की कीमत क्या है।

 

आज का सोने का भाव 

 

देश में सोने की कीमतों में गिरावट आई है। राजधानी समेत देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतों में गिरावट आई है। आज यानी 24 मार्च को सोना सस्ते में मिल रहा है। आज देश में 24 कैरेट सोना 10 रुपये की गिरावट के साथ 89,770 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। जबकि 22 कैरेट सोना भी 10 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हो गया है।

देश के इन प्रमुख शहरों में क्या है सोने का भाव?

 

शहर 
24 कैरेट सोने की कीमत  22 कैरेट सोने की कीमत
 मुंबई  89,620 82,150
 जयपुर 89,770 82,300
लखनऊ  89,770  82,300
 दिल्ली 89,770 82,300
कोलकाता 89,620 82,150
अहमदाबाद  89,670  82,200

सोने की कीमतों में गिरावट के कारण

ट्रम्प के टैरिफ और युद्धों के कारण दुनिया में तनाव का माहौल है। जिसका प्रभाव वैश्विक स्तर पर देखा जा रहा है। भारतीय शेयर बाजार में भी भारी बिकवाली हुई। हालाँकि, पिछले सप्ताह से बाजार में सुधार दिख रहा है। डॉलर सूचकांक 104.12 पर पहुंच गया है। सोने की गिरती मांग और मुनाफावसूली का असर भारत में सोने की कीमतों पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। इसके साथ ही पिछले सप्ताह की तरह इस सप्ताह भी कारोबार के पहले दिन सेंसेक्स हरे निशान में कारोबार कर रहा है। दोपहर करीब 1 बजे तक सेंसेक्स 1000 अंक उछल चुका था।