
महीने के आखिरी दिन यानी 28 फरवरी को भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में बदलाव देखने को मिला। आज सोने की कीमत 85 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम को पार कर गई है। जबकि चांदी 93,000 रुपए प्रति किलोग्राम के पार पहुंच गई है। राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 85,738 रुपये है। जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 95725 रुपए प्रति किलोग्राम है।
आज सोने की कीमत
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक बुधवार शाम को 24 कैरेट सोने की कीमत (गोल्ड रेट) 85,593 रुपये प्रति 10 ग्राम थी, जो आज यानी 28 फरवरी 2025 की सुबह 85,114 रुपये पर आ गई है। इसी प्रकार, शुद्धता के आधार पर सोना और चांदी दोनों सस्ते हो गए हैं।
अलग-अलग कैरेट के हिसाब से कीमत क्या है?
आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक आज 995 शुद्धता वाले सोने का भाव 84773 रुपए प्रति 10 ग्राम है। जबकि 916 (22 कैरेट) शुद्धता वाले सोने की कीमत 77964 रुपए प्रति 10 ग्राम है। 750 (18 कैरेट) शुद्धता वाले सोने का भाव 63,836 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 585 (14 कैरेट) शुद्धता वाले सोने का भाव 49,792 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतें
शहर का नाम | 22 कैरेट सोने का भाव | 24 कैरेट सोने का भाव |
दिल्ली | 80,240 | 87,520 |
चेन्नई | 80,090 | 87,370 |
मुंबई | 80,090 | 87,370 |
कोलकाता | 80,090 | 87,370 |
अहमदाबाद | 79650 | 86890 |
कर एवं निर्माण शुल्क अलग से
आपको बता दें कि ऊपर बताए गए सोने-चांदी के रेट बिना शुल्क और जीएसटी के हैं। इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन हर दिन सोने और चांदी की कीमतों के बारे में जानकारी प्रदान करता है। यहां आपको बिना टैक्स और शुल्क के सोने और चांदी के भाव बताए गए हैं। आईबीजेए द्वारा घोषित दरें पूरे देश में एक समान हैं। इसमें कोई जीएसटी शामिल नहीं है। अगर आप सोना या चांदी खरीदते हैं या बनवाते हैं तो आपको मेकिंग चार्ज पर जीएसटी और मेकिंग चार्ज अलग से देना होगा।