फटे होंठों की समस्या से इस घरेलू उपाय से पाएं छुटकारा

0f7f21c30e57ed311ef7a25985e76267

मौसम बदलने के साथ ही लोगों को फटे होंठों की समस्या का सामना करना पड़ता है। ठंडी और गर्म हवा के साथ-साथ धूप भी फटे होंठों का कारण है। आज हम आपको फटे होंठों की समस्या से छुटकारा पाने का घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं। आप घर पर बने लिप मास्क से इस समस्या को दूर कर सकते हैं।

इसे बनाने के लिए आपको एक चम्मच शहद, एक चम्मच एलोवेरा जेल, एक चम्मच नारियल तेल और आधा टुकड़ा कच्ची हल्दी का इस्तेमाल करना होगा। गैस पर धीमी आंच पर कच्ची हल्दी को भूनकर कद्दूकस कर लें। अब नारियल तेल को गर्म करें और उसमें कद्दूकस की हुई हल्दी डालें। इसके बाद इसमें शहद और एलोवेरा जेल मिलाएं। इस तरह आपका लिप मास्क बनकर तैयार हो गया।

अब आपको इसे इस्तेमाल करने से पहले होठों को स्क्रब करना है। चीनी और नींबू के रस से स्क्रबिंग करें। इसके बाद 15 मिनट तक लिप मास्क लगाएं। इसके बाद गुनगुने पानी में अपने होठों को साफ करें। इससे आपको फायदा मिलेगा।