जीसीडब्ल्यू ने बट्टलबलियां में औद्योगिक यात्रा का किया आयोजन

उधमपुर, 27 अप्रैल (हि.स.)। अपने अध्ययन दौरे के हिस्से के रूप में गवर्नमेंट कॉलेज फॉर वुमेन (जीसीडब्ल्यू), उधमपुर के रसायन विज्ञान विभाग के सेमेस्टर 6वें के स्नातक छात्रों ने बट्टलबलियां, उधमपुर में एक सीमेंट फैक्ट्री, श्रीराम इंडस्ट्रीज का दौरा किया।

एक दिवसीय औद्योगिक यात्रा रसायन विज्ञान विभाग द्वारा कॉलेज की प्राचार्य डॉ. नलिनी पठानिया और रसायन विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. इंदु खजूरिया के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया था।

इस दौरे का उद्देश्य छात्रों को औद्योगिक क्षेत्र का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना था। यात्रा के दौरान, छात्रों ने साइट पर जानकारीपूर्ण सत्र आयोजित किए, उपकरण और इंटरैक्टिव कार्यशालाओं में भाग लिया। कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. नलिनी पठानिया ने बधाई दी और प्रयासों की सराहना की।

यात्रा में डॉ. इंदु खजूरिया, डॉ. मोनिका गुप्ता, डॉ. माधवी भारद्वाज, डॉ. शुभम शर्मा और बबली भी शामिल थीं।