फ्रेश अंगूर शरबत: घर पर बनाएं टेस्टी और रिफ्रेशिंग ड्रिंक

Grapes drink 1742352289162 17423

अगर आपको अंगूर खाना पसंद है और आप कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो अंगूर का शरबत आपके लिए परफेक्ट है। इस रिफ्रेशिंग ड्रिंक को बनाना बेहद आसान है, और इसे फ्रिज में स्टोर करके जब चाहें शरबत या मॉकटेल बना सकते हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका।

अंगूर का शरबत बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

  • ½ किलो हरे अंगूर

  • 200 ग्राम धागे वाली मिश्री (स्वस्थ विकल्प के लिए)

  • 1 छोटा चम्मच चाट मसाला

  • ताजे पुदीना पत्ते (सजावट और स्वाद के लिए)

  • ½ छोटा चम्मच काला नमक

  • 1 नींबू का रस

  • बर्फ के टुकड़े (ठंडक के लिए)

अंगूर का शरबत बनाने की विधि

स्टेप 1: अंगूर की सफाई

  1. गुनगुने पानी में 1 चम्मच बेकिंग सोडा डालकर अंगूर को भिगो दें।

  2. 30 मिनट बाद अंगूर को हल्के हाथों से अच्छी तरह रगड़कर धो लें।

स्टेप 2: अंगूर का सीरप बनाना

  1. मिक्सर में धुले हुए अंगूर और पुदीना पत्ते डालकर थोड़ा पानी मिलाकर पीस लें।

  2. एक मोटी तली वाले पैन में इस मिश्रण को धीमी आंच पर पकाएं।

  3. 2-3 मिनट बाद इसमें मिश्री, चाट मसाला और काला नमक डालें।

  4. इसे तब तक पकाएं जब तक मिश्रण हल्का गाढ़ा न हो जाए।

  5. जब किनारों पर चिपकने लगे, तो गैस बंद करें और सीरप को ठंडा होने दें।

  6. ठंडा होने के बाद सीरप को कांच के जार में स्टोर करें और फ्रिज में रख दें।

स्टेप 3: शरबत और मॉकटेल बनाना

  1. एक गिलास में नींबू का रस, पुदीना और काला नमक डालकर हल्का क्रश करें।

  2. 1-2 चम्मच तैयार अंगूर का सीरप डालें।

  3. ऊपर से ठंडा पानी और बर्फ डालें और अच्छी तरह मिक्स करें।

  4. अगर मॉकटेल बनाना हो, तो पानी की जगह सोडा डालें और रेस्टोरेंट जैसा मजेदार ड्रिंक तैयार करें।