राज्यपाल से उप्र के पूर्व मंत्री, आर्मी के मेजर जनरल और कुलपतियों ने की मुलाकात

रांची, 03 सितंबर (हि.स.)। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मंगलवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री यशवंत सिंह, आर्मी के मेजर जनरल परमवीर सिंह डागर और कुलपतियों सहित अन्य ने राजभवन में शिष्टाचार मुलाकात की।

राज्यपाल से उत्तरी छोटानागपुर के आयुक्त सह हजारीबाग के विनोबा भावे विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति सुमन कैथरीन किस्पोट्टा ने राजभवन में मुलाकात की। इस दौरान विश्वविद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों से राज्यपाल को अवगत कराया। राज्यपाल से पद्मश्री सह विकास भारती, बिशुनपुर के सचिव अशोक भगत ने राजभवन में मुलाकात की। इस दौरान भगत ने राज्यपाल को संस्था की विभिन्न गतिविधियों से अवगत कराया। इसके अलावा राज्यपाल से नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्टडी एंड रिसर्च इन लॉ के कुलपति डॉ अशोक आर पाटिल ने राजभवन में शिष्टाचार भेंट की और विश्वविद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों से अवगत कराया।