दाऊजी महाराज की शरण में पहुंची पूर्व केन्द्रीय मंत्री उमा भारती

मथुरा, 15 फरवरी(हि.स.)। धार्मिक यात्रा पर गुरुवार पूर्व केन्द्रीय मंत्री उमा भारती बलदेव स्थित दाऊजी महाराज के दर्शन करने पहुंची, जहां उन्होंने बड़े ही भक्तिभाव के साथ श्री दाऊजी महाराज के दर्शन किए। उन्होंने कहा कि ब्रज में आकर मन को शांति व सुकुन मिलती है। यहां आकर बड़ा आनन्द मिला है।

तीर्थनगरी मथुरा के बलदेव में गुरुवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती पहुंची। यहां उन्होंने बलदेव में श्री दाऊजी महाराज के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। उमा भारती ने श्रीदाऊजी महाराज के गर्भगृह में दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। इस दौरान उनका स्वागत सम्मान मंदिर प्रबंधक गोविंद प्रसाद त्रिपाठी, प्रशासनिक प्रबंधक के पी सिंह तोमर सूबेदार, समाधानी रमाकांत शर्मा आदि ने प्रसाद पटुका पहनाकर किया।

उमा भारती ने कहा ब्रज में आकर मन को शांति व सुकुन मिलती है, बड़ा आनन्द मिला। प्रभु की कृपा से ही ब्रज में आने का मौका मिला है। धन्य हो गयी ब्रज में दर्शन करके।