जदयू के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक चौधरी निष्कासित

रांची, 07 मई (हि. स.)। जदयू के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सह संथाल परगना प्रमंडल प्रभारी अशोक चौधरी को छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया गया।

चौधरी पर जदयू पार्टी के विरोध में बैठक बुलाने, प्रदेश नेतृत्व के ख़िलाफ़ बयान देने, पार्टी के अनुशासन को भंग करने और दल विरोधी गतिविधि में शामिल होने का आरोप है। इस संबंध में मंगलवार को जदयू के महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी भगवान सिंह ने उनके निष्कासन से सम्बंधित पत्र जारी किया । इसकी सूचना जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष को भी दे दी गयी है।