पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल की तबीयत खराब! पुणे के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया

भारत की पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को अचानक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बुखार और सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद प्रतिभा पाटिल को महाराष्ट्र के पुणे के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसके बाद उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. अस्पताल के अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी साझा की. पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को बुधवार को भारती अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 

इस संबंध में अस्पताल के इस वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को कल रात अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उन्हें बुखार के साथ-साथ सीने में भी संक्रमण है. फिलहाल उनकी हालत स्थिर है. उनका इलाज चल रहा है और उन पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है. पाटिल भारत की राष्ट्रपति के रूप में सेवा करने वाली पहली महिला थीं। वह 2007 से 2012 तक इस पद पर रहीं।