पूर्व विधायक अनिल यादव राजद के सहरसा जिला और विधायक रामवृक्ष सदा बने अररिया जिला राजद प्रभारी

अररिया,05 जनवरी(हि.स.)। राष्ट्रीय जनता दल बिहार प्रदेश द्वारा राज्य के सभी जिलों के लिए जिला संगठन प्रभारी बनाए गए हैं। इसी क्रम में अलौली के विधायक रामवृक्ष सदा को अररिया जिला राजद संगठन प्रभारी बनाया गया है।जबकि अररिया के नरपतगंज विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक बने पूर्व एमएलए अनिल यादव को सहरसा जिला राजद का संगठन प्रभारी मनोनीत किया गया है।

अलौली के विधायक रामवृक्ष सदा और पूर्व विधायक अनिल यादव को सहरसा जिला का प्रभारी बनाए जाने पर राजद कार्यकर्ताओं में हर्ष है और दोनों नेताओं को दी है।बधाई देने वालों में राजद जिलाध्यक्ष मनीष यादव, जिला प्रधान महासचिव मनोज विश्वास,जिला प्रवक्ता जगदीश झा गुड्डू,राम नारायण विश्वास,उपाध्यक्ष हाजी सरवर आलम,महासचिव कमाले हक , युवा राजद जिलाध्यक्ष मो. बशीरउद्दीन,महिला राजद जिलाध्यक्ष लवली नवाब, चिकित्सक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष डॉ शंभू कुमार,एससी-एसटी सेल जिलाध्यक्ष बालकृष्ण रजक, कला संस्कृति प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अनिल साह, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष चंदन कुमार, आपदा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मनीष यादव , जिला महासचिव सन्नू कुमारी पासवान, अंजार आलम, मोहतसिम अख्तर,प्रभास कुमार,धनंजय यादव, सरोज कुमार सिंह,चंदन कुमार सिंह यादव,टिंकू पासवान,मो नसीम,प्रदीप कुमार मंडल,मो बेलाल,मुश्ताक आलम,विकास कुमार यादव,हेम नारायण यादव,दिनेश कुमार विश्वास एवं कार्यकर्ता शामिल हैं।