न्याय उलगुलान रैली को लेकर जिला स्तरीय मैदान प्रबंधन समिति का गठन

रांची, 18 अप्रैल (हि. स.)। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के न्याय उलगुलान रैली के सफल आयोजन को लेकर इंडी गठबंधन के राजनीतिक दलों से समन्वय स्थापित कर जिला स्तरीय मैदान प्रबंधन समिति का गठन किया गया है। समिति में 17 लोगों को शामिल किया गया है।

इनमें झामुमो से मुस्ताक आल, हेमलाल कुमार मेहता, अश्विनी शर्मा, राकेश किरण महतो, कांग्रेस से डॉ कुमार राजा, भाकपा से अजय सिंह, लालदेव सिंह, भाकपा -माले से सुरकनाथ लोहरा, सुरेश मुंडा, भुवनेश्वर केवट, सुदामा खलखो, आप पार्टी से संतोष रजक, अशोक उरांव, टीएमसी से जेपी साहू, जगदीश साहू और राजद से धमेन्द्र महतो एवं राम भजन सिंह शामिल है। यह जानकारी झामुमो के महासचिव विनोद पांडेय ने गुरुवार को दी।