फ़ुटबॉल: इटली ने तुर्की से 0-0 से ड्रा खेला, पुर्तगाल ने फ़िनलैंड को 4-2 से हराया

गत चैंपियन इटली को अगले महीने होने वाली यूरो फुटबॉल चैम्पियनशिप से पहले एक दोस्ताना मैच में तुर्की के खिलाफ 0-0 से ड्रा खेलने के लिए मजबूर होना पड़ा। इस मैच के दौरान तुर्की के स्टार डिफेंडर ओजान केबाक गंभीर रूप से घायल हो गए और उनके जर्मनी में होने वाले यूरो 2024 से बाहर होने की संभावना है। इटली को रविवार को बोस्निया हर्जेगोविना के खिलाफ अपना दूसरा दोस्ताना मैच खेलना है। इटली अपने खिताब रक्षा अभियान की शुरुआत 15 जून को अल्बानिया के खिलाफ करेगा। स्पेन और क्रोएशिया को भी ग्रुप-बी में रखा गया है। एक अन्य दोस्ताना मैच में पुर्तगाल की टीम ने अपने स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बिना फिनलैंड को 4-2 से हरा दिया. पुर्तगाल के लिए रूबेन डियो ने 17वें मिनट में, डिएगो जोटा ने 49वें मिनट में और ब्रूनो फर्नांडिस ने 55वें और 84वें मिनट में गोल किये। फ़िनलैंड के लिए टिमो पुची ने 72वें और 77वें मिनट में दो गोल किये. ऑस्ट्रिया ने सर्बिया को 2-1 से और आयरलैंड ने हंगरी को 2-1 से हराया।