रजोनिवृत्ति के दौरान महिलाओं को अक्सर गर्मी लगने की समस्या होती है। ऐसे में ब्रह्मरी प्राणायाम के जरिए इस पर काबू पाया जा सकता है।
मेनोपॉज एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, जिससे हर महिला को गुजरना पड़ता है। इसमें कई तरह के शारीरिक और मानसिक बदलाव देखने को मिलते हैं। हॉट फ्लैशेज इन्हीं में से एक है। दरअसल, मेनोपॉज के दौरान शरीर में एस्ट्रोजन का स्तर कम होने लगता है। इसके कारण शरीर का आंतरिक तापमान नियंत्रण तंत्र प्रभावित होता है और अचानक गर्मी महसूस होती है, जिसे हॉट फ्लैशेज कहते हैं। यह समस्या दिन और रात दोनों समय हो सकती है, जिससे नींद में खलल, ज्यादा पसीना आना और बेचैनी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। हालांकि, हम आपको कुछ ऐसे उपाय बता रहे हैं, जिनकी मदद से आपको इसमें लाभ मिल सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट लवनीत बत्रा ने इस बारे में जानकारी साझा की है।
केरल विधानसभा चुनाव 2026: बीजेपी के बढ़ते प्रभाव से बदल सकता है सियासी समीकरण
रजोनिवृत्ति के दौरान हॉट फ्लैश को नियंत्रित करने के लिए अपनाएं यह तरकीब
विशेषज्ञों का कहना है कि 80 प्रतिशत से अधिक महिलाओं को रजोनिवृत्ति के दौरान हॉट फ्लैश का अनुभव होता है, लेकिन कुछ सरल उपाय अपनाकर इसे काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि शोध के अनुसार, इस दौरान ब्रह्मरी प्राणायाम करने से हॉट फ्लैश में 21 प्रतिशत तक कमी आ सकती है। यह एक आसान योग तकनीक है, जो तनाव को कम करती है, नसों को शांत करती है और शरीर के तापमान को नियंत्रित करने में मदद करती है।
ब्रह्मारी प्राणायाम कैसे करें?
- गहरी सांस लें और मुंह बंद रखते हुए धीरे-धीरे भिनभिनाती हुई आवाज के साथ सांस छोड़ें, जैसे मधुमक्खी भिनभिनाती है।
- इस प्रक्रिया को प्रतिदिन 5 से 10 मिनट तक दोहराएं।
- यदि संभव हो तो इसके साथ आरामदायक संगीत भी सुनें, इससे प्रभाव दोगुना हो जाता है।