भीषण अग्निकांड में पांच दर्जन घर जल कर राख, 50 लाख की संपत्ति का नुकसान

सहरसा/सुपौल,29 फरवरी (हि.स.)।सदर थाना क्षेत्र के घूरन पंचायत स्थित वार्ड नंबर 10 में गुरुवार की दोपहर अचानक आग लग जाने के कारण लगभग 60 घर जलकर राख हो गया।

आग लगने से कारण लगभग 50 लाख रुपये की संपत्ति जलने का अनुमान लगाया जा रहा है। ग्रामीण डॉ सज्जाद ने बताया कि दोपहर लगभग 03 बजे मो हैदर के घर से निकली चिंगारी देखते ही देखते सैकड़ो घरों को अपने आगोश में ले लिया।ग्रामीणों के सूचना पर पहुंची दमकल विभाग के अधिकारियों द्वारा काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है।

एसडीएम इंद्रवीर कुमार ने बताया कि लगभग 60 घर जलने की सूचना है।कर्मचारी को स्थल पर भेजा गया है।पीड़ितों को सहायता प्रदान की जाएगी। वहीं सीओ अलका कुमारी ने कहा कि स्थल निरीक्षण कर पीड़ितों को तत्काल पॉलिथीन दिया जाएगा। क्षति का आकलन किया जा रहा है। वहीं जिन लोगों का घर जला है उनके बीच कोहराम मचा हुआ है।