प्रजनन आहार: क्या आप बच्चे की योजना बना रहे हैं? अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें, बढ़ेगी प्रजनन क्षमता

28 03 2024 9 9348081
नई दिल्ली: आजकल बांझपन की समस्या बेहद आम हो गई है। जिससे आज अधिकतर जोड़े जूझ रहे हैं। अस्वास्थ्यकर जीवनशैली, खान-पान और शारीरिक गतिविधियों की कमी इसके लिए काफी हद तक जिम्मेदार है। यदि आप इन चीजों में सुधार कर लें तो बांझपन से निपटना उतना मुश्किल नहीं है। आज हम आपको कुछ ऐसे सुपरफूड्स के बारे में बताएंगे जो फर्टिलिटी बढ़ाने में मददगार हैं। अगर आप बच्चा पैदा करने की योजना बना रहे हैं तो अपने आहार में इन चीजों को विशेष रूप से शामिल करें।
प्रजनन क्षमता बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थ
घीआयुर्वेद के अनुसार, बांझपन का सामना कर रहे दंपत्तियों के लिए गाय के घी का सेवन बहुत फायदेमंद हो सकता है। इससे प्रजनन क्षमता बढ़ती है, जिससे गर्भधारण करने में आने वाली दिक्कतें दूर हो सकती हैं।
खजूर
खजूर कई जरूरी पोषक तत्वों का खजाना है। खजूर आयरन की कमी को दूर करने के अलावा बांझपन की समस्या को भी दूर करता है। खजूर शरीर को ऊर्जा देता है और खून की कमी को दूर करता है। रोजाना इसकी थोड़ी मात्रा का सेवन करने से पुरुषों में इरेक्टाइल डिसफंक्शन की समस्या से भी राहत मिलती है।
लौंगलौंग न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाती है, बल्कि प्रजनन क्षमता बढ़ाने में भी कारगर है। आयुर्वेद में प्रजनन संबंधी समस्याओं से निपटने के लिए खासतौर पर लौंग के सेवन की सलाह दी जाती है। बच्चे की योजना बना रहे दंपत्तियों को अपने आहार में लौंग को भी शामिल करना चाहिए।
जायफल
जायफल एक मजबूत जड़ी बूटी है, जिसका उपयोग भोजन में मसाले के रूप में किया जाता है। जिससे खाने की महक और स्वाद बढ़ जाता है. प्रजनन क्षमता बढ़ाने के लिए जायफल का उपयोग पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए फायदेमंद है। यह शुक्राणु की गुणवत्ता और मात्रा दोनों में सुधार करता है और गर्भधारण में आने वाली समस्याओं को दूर करता है।
इलायची
छोटी इलायची के दानों में राइबोफ्लेविन और नियासिन जैसे कई जरूरी विटामिन के साथ-साथ एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं, जो आपको स्वस्थ रखने के साथ-साथ इरेक्टाइल डिसफंक्शन और इनफर्टिलिटी जैसी समस्याओं से निपटने में भी कारगर हैं। अगर आप बच्चा पैदा करने की योजना बना रहे हैं तो इलायची को भी अपने आहार का हिस्सा बनाएं।