बीकानेर में लांच हुआ ‘फेर आसी रे मोदी फेर आसी’

बीकानेर, 8 अप्रैल (हि.स.)। संभाग मुख्यालय के जाने-माने गायक कलाकार नवदीप बीकानेरी द्वारा तैयार गीत ‘फेर आसी रे मोदी फेर आसी’, धोरां री धरती बोले रे राज मोदी फेर आसी’ लांच हुआ है।

लोकसभा चुनाव मीडिया प्रभारी मनीष सोनी ने बताया कि लोकसभा बीकानेर से भाजपा प्रत्याशी अर्जुन राम मेघवाल, पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी, राजस्थान के केबिनेट मंत्री सुमित गोदारा, रामगोपाल सुथार, कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी, खाजूवाला विधायक डॉ विश्वनाथ मेघवाल, विधायक सिद्धि कुमारी, जेठानंद व्यास, ताराचंद सारस्वत, देहात ज़िलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी, ओबेसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष चंपा लाल गैदर की उपस्थिति में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंच से यह गीत जारी किया।

सोनी ने बताया कि इस गीत में मोदी सरकार की उपलब्धियों को शब्दों में पिरोकर गीत का स्वरूप दिया गया है। गीत में 400 पार का डंका बजने का आह्वान भी है।

उधर भाजपा महिला मोर्चा जिला शहर बीकानेर की जिलाध्यक्ष सुमन जी छाजेड़ की अध्यक्षता में केंद्रीय कानून मंत्री, बीकानेर सांसद अर्जुन राम मेघवाल एवं उनकी धर्मपत्नी पाना देवी ने उनके निज निवास पर ‘फेर आसी रे अर्जुन फेर आसी’ का पोस्टर व गाने का लोकार्पण किया। इस गाने को स्वर दिया मिस कोमल पुगलिया गंगाशहर ने और उनके स्वर के साथ स्वर मिलाया महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुमन जी छाजेड़, महिला मोर्चा जिला महामंत्री सरिता नाहटा एवं मंजु आंचलिया ने।