FD Rates: इस बैंक ने FD दरों में किया बदलाव, मिलेगा 8% तक ब्याज, जानें लेटेस्ट रेट्स

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने FD पर ब्याज दरों में संशोधन किया है। ये दरें 2 करोड़ रुपये तक की FD के लिए संशोधित की गई हैं और 1 जून 2024 से लागू हो गई हैं। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया FD पर 3.5 फीसदी से लेकर 7.25 फीसदी तक की ब्याज दरें दे रहा है।

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया 7 दिन से 45 दिन की अवधि वाली FD पर 3.5 फीसदी ब्याज दे रहा है। वहीं बैंक 46 दिन से 90 दिन की अवधि वाली FD पर 4.5 फीसदी ब्याज दे रहा है। अगर आप 91 दिन से 180 दिन की अवधि वाली FD कराते हैं तो आपको 4.8 फीसदी ब्याज मिलेगा। वहीं 181 दिन से 1 साल की अवधि वाली FD पर आपको 6.25 फीसदी ब्याज मिलेगा।

बैंक 1 साल से 398 दिन की एफडी पर 6.75 फीसदी ब्याज दे रहा है। बैंक 399 दिन की एफडी पर सबसे ज्यादा 7.25 फीसदी ब्याज दे रहा है। 400 दिन से 998 दिन की एफडी कराने वालों को 6.50 फीसदी ब्याज मिलेगा। 999 दिन की एफडी पर 6.40 फीसदी ब्याज मिलेगा। 1000 दिन से 10 साल की एफडी पर 6.50 फीसदी ब्याज मिलेगा।

अगर आप सीनियर सिटीजन हैं तो आपको बैंक से 0.50 फीसदी का अतिरिक्त ब्याज मिलेगा। इस तरह सीनियर सिटीजन 399 दिन की एफडी पर अधिकतम 7.75 फीसदी ब्याज पा सकते हैं। इतना ही नहीं, सुपर सीनियर सिटीजन को 0.75 फीसदी तक का अतिरिक्त ब्याज मिलेगा। यानी उन्हें 399 दिन की एफडी पर अधिकतम 8 फीसदी ब्याज मिल सकता है।