'रीति तिवारी बिल्कुल झूठ बोल रही हैं': मां रानी के एक्स हस्बैंड एकम बावा के चौंकाने वाले खुलासे
टीवी के सबसे चर्चित और विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) के घर में इन दिनों घमासान मचा हुआ है। शो में कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आ रही रीति तिवारी (Rhiti Tiwari) अपने बयानों और घर के अन्य सदस्यों के साथ तीखी झड़पों के कारण लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। इसी बीच, रीति तिवारी की पर्सनल लाइफ और उनके द्वारा शो में किए गए दावों को लेकर एक बहुत बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। रीति के कथित सौतेले पिता और मशहूर पंजाबी गायक एकम बावा (Ekam Bawa) ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं। एकम बावा ने रीति तिवारी के उस दावे को पूरी तरह खारिज कर दिया है जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें गुजारे के लिए केवल 25 हजार रुपये की पॉकेट मनी मिलती है और वे पेट भरने के लिए वड़ा पाव खाती हैं। एकम बावा के इन तीखे और बेबाक बदावों के बाद से सोशल मीडिया पर भूचाल आ गया है और दर्शक तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
रीति तिवारी के 'पॉकेट मनी' और संघर्ष वाले दावों की हवा निकाली
हाल ही में बिग बॉस के एक एपिसोड के दौरान रीति तिवारी यह कहते हुए काफी भावुक नजर आई थीं कि उन्हें अपने परिवार से केवल 20 से 25 हजार रुपये महीने की पॉकेट मनी मिलती है और मुंबई जैसे शहर में उस खर्च में गुजारा करना बहुत मुश्किल होता है। उन्होंने यह भी कहा था कि कई बार उन्हें पैसों की तंगी के कारण सिर्फ वड़ा पाव खाकर दिन गुजारना पड़ता है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए पंजाबी गायक एकम बावा ने एक वीडियो जारी कर इन सभी दावों को झूठा और सहानुभूति हासिल करने का नाटक बताया है। एकम ने कहा कि जो लड़की लाखों रुपये के ब्रांडेड हैंडबैग इस्तेमाल करती है, जिसके पास स्पोर्ट्स कंपनी और लग्जरी गाड़ियां हैं, वह इस तरह के झूठे बयान देकर जनता को गुमराह कर रही है। एकम ने दावा किया कि वे लंबे समय तक एक ही फ्लैट में साथ रहे हैं और रीति की लाइफस्टाइल बेहद शानदार रही है, इसलिए उन्हें इस तरह की झूठी कहानियां गढ़ना बंद करना चाहिए।
नेशनल टेलीविजन पर काजी तौकीर को गाली देने और धमकी देने पर फूटा गुस्सा
रीति तिवारी का हाल ही में घर के अन्य सदस्य काजी तौकीर (Qazi Touqeer) और उदिति सिंह के साथ एक टास्क के दौरान जबरदस्त झगड़ा हुआ था। इस दौरान बात इतनी बढ़ गई थी कि रीति ने गुस्से में आकर काजी को लेकर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया था और यहाँ तक कह दिया था कि यदि उनके पिता मनोज तिवारी यह सब देख लेते तो उनका बुरा हाल कर देते। इसी बात पर कड़ा ऐतराज जताते हुए एकम बावा ने कहा कि नेशनल टेलीविजन पर जाकर किसी व्यक्ति या उसकी मां-बहन को लेकर इस तरह की अभद्र भाषा का प्रयोग करना बिल्कुल गलत है। उन्होंने कहा कि एक इंसान होने के नाते जब उन्होंने यह सब देखा तो उन्हें भी बहुत गुस्सा आया। एकम ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि रीति अपने बयानों और हरकतों से बाज नहीं आती हैं, तो उनके पास पिछले छह सालों के ऐसे कई और सच हैं जिन्हें वे दुनिया के सामने लाने में पीछे नहीं हटेंगे।
मां रानी तिवारी को लेकर भी दिए तीखे बयान और कही ये बड़ी बात
इस पूरे खुलासे के दौरान एकम बावा ने रीति तिवारी की मां और मनोज तिवारी की पूर्व पत्नी रानी तिवारी पर भी निशाना साधा। उन्होंने अपनी व्यक्तिगत जिंदगी के अनुभवों का जिक्र करते हुए कहा कि भगवान करे जो स्थिति उनके साथ आई है, वैसी दुश्मन के साथ भी न आए। एकम ने कहा कि वे स्वभाव से बहुत भावुक और शांत व्यक्ति हैं और कभी विवादों में नहीं रहना चाहते थे, लेकिन झूठी और मनगढ़ंत बातें सामने आने के बाद उन्हें सच्चाई बयां करनी पड़ी। उनके इस खुलासे से यह साफ हो गया है कि शो के बाहर भी पारिवारिक और व्यक्तिगत रिश्तों की कलह अब सड़कों पर आ चुकी है। आने वाले 'वीकेंड का वाॅर' एपिसोड में होस्ट सलमान खान इस मुद्दे पर क्या रुख अपनाते हैं और शो के भीतर इसका क्या असर होता है, यह देखना बेहद दिलचस्प होगा।