ओटीटी पर आते ही छाई 2 घंटे 32 मिनट की यह एक्शन-कॉमेडी फिल्म, नंबर 1 पर कर रही है ट्रेंड
ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दर्शकों के मनोरंजन के लिए हर हफ्ते अनगिनत नई और पुरानी फिल्में दस्तक देती रहती हैं, लेकिन हाल ही में रिलीज हुई एक ऐसी फिल्म ने आते ही डिजिटल वर्ल्ड में गदर मचा दिया है। सिनेमाघरों में अपनी सफलता का परचम लहराने के बाद अब यह दमदार मूवी ओटीटी पर भी छा गई है और रिलीज होते ही सीधे ट्रेडिंग लिस्ट में टॉप पर पहुंच गई है। खास बात यह है कि 2 घंटे 32 मिनट लंबी यह पूरी फिल्म किसी और के नहीं बल्कि साउथ सिनेमा की जानी-मानी सुपरस्टार एक्ट्रेस के दम पर आगे बढ़ती है, जिसमें दर्शकों को एक्शन और कॉमेडी का भरपूर और धमाकेदार डोज देखने को मिल रहा है।
बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद अब ओटीटी पर कब्जा
जो फिल्में बड़े पर्दे पर दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहती हैं, फैंस को उनकी ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसी ही एक साउथ सिनेमा से ताल्लुक रखने वाली ब्लॉकबस्टर फिल्म हाल ही में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आई है। इस शानदार फिल्म की कहानी स्वर्णा नाम की एक ऐसी अनाथ लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है, जो दिखने में बेहद सीधी-साधी और भोली-भाली नजर आती है, लेकिन उसका अतीत रहस्यों और खतरों से पूरी तरह भरा हुआ होता है।
शादी के बाद ऐसे पलटती है फिल्म की पूरी कहानी
कहानी में आगे दिखाया गया है कि शादी के बाद स्वर्णा अपने डॉक्टर पति के परिवार का दिल जीतने की हर मुमकिन कोशिश करती है, हालांकि इस मामले में वह बार-बार असफल हो जाती है। इसके बाद उसकी जिंदगी में एक ऐसा मोड़ आता है जब उसके अतीत के पुराने और खतरनाक दुश्मन दोबारा उसकी लाइफ में एंट्री कर लेते हैं। अपनों और खुद की रक्षा करने के लिए भोली दिखने वाली स्वर्णा हथियार उठा लेती है और एक बेहद साहसी महिला के रूप में अपने दुश्मनों को ऐसा सबक सिखाती है, जिसे देखकर उसके ससुराल वाले भी दंग रह जाते हैं।
जियो हॉटस्टार पर छाई समांथा रुथ प्रभु की यह फिल्म
आपको बता दें कि यह और कोई नहीं बल्कि दक्षिण भारतीय सिनेमा की लोकप्रिय अदाकारा समांथा रुथ प्रभु की स्टारर तेलुगु फिल्म 'मां इंटि बंगारम' (Maa Inti Bangaaram) है, जिसे हाल ही में मशहूर ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया गया है। ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक कमाई कर रिकॉर्ड बनाने वाली महिला प्रधान फिल्म 'मां इंटि बंगारम' ने ओटीटी पर आते ही दर्शकों को अपना दीवाना बना लिया है और यह वर्तमान में जियो हॉटस्टार पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है। हालांकि, फिल्म के दीवानों के लिए अभी यह खुशखबरी आनी बाकी है कि इस मूवी को जल्द ही हिंदी भाषा में भी ओटीटी पर रिलीज किया जा सकता है।