Aamir Khan Third Marriage: गौरी स्प्रैट से तीसरी शादी के बाद विवादों में घिरे आमिर खान, जारी हुआ फतवा!

Aamir Khan Third Marriage: गौरी स्प्रैट से तीसरी शादी के बाद विवादों में घिरे आमिर खान, जारी हुआ फतवा!

बॉलीवुड के 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' आमिर खान ने हाल ही में विदेशी मूल की अपनी दोस्त गौरी स्प्रैट के साथ बेहद सादगी से तीसरी शादी रचाई है। रीना दत्ता और किरण राव से तलाक के बाद हुई आमिर की इस तीसरी शादी ने अब एक नया और बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। इस शादी को लेकर जहां एक तरफ मुस्लिम धर्मगुरुओं ने मोर्चा खोल दिया है, वहीं दूसरी तरफ राजनीतिक गलियारों से भी तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

मुफ्ती का बड़ा फैसला: शादी को बताया 'नाजायज'

आमिर खान और गौरी स्प्रैट के निकाह को लेकर मुस्लिम पर्सनल दारुल इफ्ता के शाही चीफ मुफ्ती मौलाना ईफ़राहिम हुसैन ने एक फतवा जारी किया है। मौलाना इब्राहिम हुसैन ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इस्लाम और शरीयत के नियमों के अनुसार किसी भी मुस्लिम पुरुष का बिना धर्म परिवर्तन कराए किसी गैर-मुस्लिम महिला से शादी करना पूरी तरह नाजायज और हराम है। उन्होंने कहा कि जो भी ऐसा करता है, वह शरीयत की नजर में गुनहगार है। मुफ्ती ने अपील की है कि लोग धार्मिक शिक्षाओं का सम्मान करें, क्योंकि ऐसे फैसलों से समाज में गलत संदेश जाता है और इस्लाम का नाम खराब होता है।

राजनीतिक बयानबाजी तेज: 'लव जिहाद' के ब्रांड एंबेसडर?

धार्मिक विरोध के साथ-साथ इस मामले में अब सियासी रंग भी गहरा गया है। शिवसेना नेता संजय शिरसाट ने आमिर खान पर सीधा निशाना साधते हुए उन्हें 'लव जिहाद' का ब्रांड एंबेसडर तक कह डाला। शिरसाट का कहना है कि भले ही आमिर एक बड़े स्टार हों, लेकिन तीन बार शादियां करने वाले व्यक्ति लोगों के दिलों पर राज नहीं कर सकते। वहीं, बीजेपी नेता और महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने भी आमिर खान की इस शादी की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने इस तीसरी शादी को 'गजवा-ए-हिंद' का ही एक अध्याय करार देकर विवाद को और बढ़ा दिया है।

Latest Posts