बॉलीवुड में आया बड़ा बदलाव! रामायण और महाभारत के बाद अब सिनेमा में संतों की एंट्री, नीम करौली बाबा पर बनी 'हनुमान अंश' का ट्रेलर हुआ रिलीज, जानें क्यों बदल रहा है भारतीय फिल्मों का ट्रेंड

बॉलीवुड में आया बड़ा बदलाव! रामायण और महाभारत के बाद अब सिनेमा में संतों की एंट्री, नीम करौली बाबा पर बनी 'हनुमान अंश' का ट्रेलर हुआ रिलीज, जानें क्यों बदल रहा है भारतीय फिल्मों का ट्रेंड

एक दौर था जब भारतीय सिनेमा या बॉलीवुड का मतलब सिर्फ रोमांस, मारधाड़ और कॉमेडी तक ही सीमित माना जाता था. धार्मिक फिल्मों के नाम पर केवल गिनी-चुनी पौराणिक कथाएं ही बड़े पर्दे पर नजर आती थीं. लेकिन बदलते वक्त के साथ दर्शकों की पसंद और फिल्ममेकर्स की सोच में एक बड़ा क्रांतिकारी बदलाव देखने को मिल रहा है. 'रामायण', 'महावतार नरसिंह' और 'कन्नप्पा' जैसी भव्य पौराणिक फिल्मों के बाद अब मेकर्स का पूरा ध्यान भारत के महान संतों और आध्यात्मिक गुरुओं की अनसुनी कहानियों को पर्दे पर उतारने की तरफ गया है.

नीम करौली बाबा पर आधारित 'हनुमान अंश' का जलवा

इस बदलते ट्रेंड का सबसे ताजा और बड़ा उदाहरण नीम करौली बाबा के जीवन से प्रेरित फिल्म 'हनुमान अंश' है, जिसका दमदार ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया है. इस फिल्म के ट्रेलर को भारत के साथ-साथ अमेरिका, यूके और कनाडा के प्रमुख मंदिरों व आध्यात्मिक केंद्रों में सुंदरकांड और हनुमान चालीसा के पाठ के साथ बेहद अनोखे अंदाज में लॉन्च किया गया. ट्रेलर की शुरुआत ही दिल छू लेने वाली पंक्तियों से होती है, जिसमें विराट कोहली, अनुष्का शर्मा, स्टीव जॉब्स, मार्क जुकरबर्ग और जूलिया रॉबर्ट्स जैसी वैश्विक हस्तियों का जिक्र है जो बाबा से गहराई से प्रभावित रहे हैं.

ग्लोबल ऑडियंस को खींच रहा है नया कंटेंट

फिल्म 'हनुमान अंश' में शोभिनव सत्या मुख्य भूमिका में बाबा का किरदार निभाते नजर आएंगे, जबकि इसका लेखन और निर्देशन विशाल चतुर्वेदी ने किया है. यह फिल्म 31 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है. आजकल के पैन-इंडिया और ग्लोबल सिनेमा के दौर में ऐसी कहानियां भाषाओं की सीमाओं को तोड़कर सीधे दर्शकों के दिलों से जुड़ रही हैं. यही वजह है कि मेकर्स अब केवल भगवानों के अवतारों तक सीमित न रहकर उन गुरुओं की गाथाएं दिखा रहे हैं, जिनका प्रभाव देश-दुनिया के करोड़ों लोगों पर आज भी कायम है.

Latest Posts