मुल्तानी मिट्टी से बढ़ाएं अपने चेहरे की खूबसूरती, ऐसे करें इस्तेमाल!

मुल्तानी मिट्टी हमारे लिए कई तरह से उपयोगी है। इसके इस्तेमाल से हम अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा सकते हैं. आज हम आपको मुल्तानी मिट्टी से चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने का घरेलू नुस्खा बताने जा रहे हैं। इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ेगी.

 

हम आपको घर पर फेस पैक बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। इसके लिए आपको गिलोय और मुल्तानी मिट्टी की जरूरत पड़ेगी. इन दोनों चीजों का इस्तेमाल आप फेस पैक बनाकर कर सकते हैं।

जैसा

इसके लिए एक बर्तन में एक चम्मच गिलोय पाउडर और दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें. अब इस फेस पैक को अपने चेहरे पर सूखने तक लगाएं। इसके बाद अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो लें. इन घरेलू उपायों को करने से आपके चेहरे पर जल्द ही गजब का निखार आ जाएगा।