बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर और फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। इन दिनों वह अपने पॉडकास्ट को लेकर लगातार चर्चा में हैं। उनके पॉडकास्ट के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होते रहते हैं।
अब एल्विश यादव के नए पॉडकास्ट का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उनके साथ बिग बॉस फेम प्रतीक सहजपाल नजर आ रहे हैं। इस दौरान एल्विश ने बताया कि बॉलीवुड की किस एक्ट्रेस पर उनका दिल आया था, लेकिन उनकी शादी की ख्वाहिश अधूरी रह गई।
बलूचिस्तान की मानवाधिकार कार्यकर्ता महरंग बलोच नोबेल शांति पुरस्कार 2025 के लिए नामांकित
इस बॉलीवुड एक्ट्रेस से शादी करना चाहते थे एल्विश यादव!
पॉडकास्ट में एल्विश यादव ने प्रतीक सहजपाल से उनकी फेवरेट बॉलीवुड एक्ट्रेस के बारे में पूछा।
प्रतीक सहजपाल ने जवाब दिया – “मुझे आलिया भट्ट अच्छी लगती हैं, वो एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं।”
इस पर एल्विश यादव ने मजाक में कहा:
“मेरी भी फेवरेट थी, लेकिन अब तो उसकी शादी हो गई, बच्चा भी हो गया है।”
प्रतीक ने मजाक में कहा – “कौन सा तुमने शादी करनी थी?”
एल्विश यादव ने तुरंत जवाब दिया – “अरे भाई, मुझे तो करनी थी! यार क्यों छेड़ दिया ये टॉपिक? सॉरी रणबीर भाई!”
एल्विश के इस बयान पर प्रतीक सहजपाल हंसने लगते हैं और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
क्या एल्विश यादव किसी को डेट कर रहे हैं?
एल्विश यादव की लव लाइफ हमेशा चर्चा में रही है।
साल 2023 में कृति मेहरा नाम की लड़की के साथ उनके रोमांटिक रिलेशनशिप की अफवाहें जोरों पर थीं।
हालांकि, एल्विश यादव ने इन खबरों को झूठा बताया था।
एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया कि उनकी लेडी-लव पंजाब में रहती हैं और सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं हैं।
उन्होंने यह भी बताया कि वह लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं और अपना नाम कहीं भी देखना नहीं चाहतीं।
एल्विश यादव का वीडियो क्यों हो रहा है वायरल?
आलिया भट्ट से शादी करने की ख्वाहिश जताना और मजाक में ‘सॉरी रणबीर भाई’ कहना फैंस को खूब पसंद आ रहा है।
एल्विश के फनी अंदाज और प्रतीक सहजपाल के साथ उनकी मस्ती ने वीडियो को वायरल बना दिया।
फैंस एल्विश यादव की मजेदार बातों और उनके पॉडकास्ट को खूब एंजॉय कर रहे हैं।