घनी और खूबसूरत आइब्रो के लिए असरदार घरेलू उपाय

Dfss 1739251226476 1739251243799

चेहरे की खूबसूरती में हर अंग की खास भूमिका होती है, लेकिन आंखों को दिल का आईना कहा जाता है। अगर आंखें बड़ी और आकर्षक हों, तो चेहरा और भी खूबसूरत लगता है। हालांकि, पतली और हल्की आइब्रो चेहरे की सुंदरता को फीका कर सकती हैं। इन्हें घना दिखाने के लिए कई लोग आइब्रो पेंसिल या महंगे पार्लर ट्रीटमेंट का सहारा लेते हैं। लेकिन अगर आप प्राकृतिक रूप से घनी और काली आइब्रो चाहती हैं, तो ये घरेलू नुस्खे आपकी मदद कर सकते हैं।

घनी और काली आइब्रो पाने के आसान घरेलू उपाय

1. नारियल तेल का इस्तेमाल

नारियल तेल बालों की ग्रोथ के लिए बेहद फायदेमंद होता है। हर रात सोने से पहले हल्का गुनगुना नारियल तेल आइब्रो पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। बेहतर परिणाम के लिए इसमें जैतून और बादाम का तेल मिलाकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

2. दूध से मसाज करें

कच्चे दूध में मौजूद पोषक तत्व बालों को मजबूती देते हैं। एक कॉटन पैड को कच्चे दूध में भिगोकर आइब्रो पर हल्के हाथों से मसाज करें। इससे आइब्रो की जड़ें मजबूत होंगी और ग्रोथ तेजी से होगी।

3. कैस्टर ऑयल (अरंडी का तेल) लगाएं

कैस्टर ऑयल में प्रोटीन, फैटी एसिड, एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन्स होते हैं, जो आइब्रो के बालों को पोषण देकर उनकी ग्रोथ को बढ़ाते हैं। इसे रोजाना रात को आइब्रो पर लगाने से कुछ ही दिनों में फर्क नजर आने लगेगा।

4. हर्बल लेप लगाएं

गुड़हल, मुलेठी और भृंगराज का पेस्ट बनाकर आइब्रो पर लगाने से बालों की ग्रोथ में सुधार होता है। इस लेप को 15-20 मिनट तक लगाकर रखने के बाद गुनगुने पानी से धो लें।

5. ग्रीन टी का इस्तेमाल करें

ग्रीन टी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स बालों की ग्रोथ को बढ़ाने में मदद करते हैं। ग्रीन टी को ठंडा करके उसमें कॉटन पैड डुबोएं और इसे आइब्रो और आईलैशेस पर लगाएं। एक घंटे बाद साफ पानी से धो लें।

अगर आप इन घरेलू उपायों को नियमित रूप से अपनाती हैं, तो कुछ ही हफ्तों में आपकी आइब्रो पहले से ज्यादा घनी और आकर्षक नजर आएंगी।