DRDO Apprentice Recruitment 2026: रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन में अप्रेंटिस के पदों पर निकली भर्ती, जानें अंतिम तिथि, पात्रता और स्टाइपेंड
नई दिल्ली: डिफ़ेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) की प्रतिष्ठित प्रयोगशाला सॉलिड स्टेट फिजिक्स लेबोरेटरी (SSPL, दिल्ली) ने वर्ष 2026-27 सत्र के लिए अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत ग्रेजुएट, डिप्लोमा और आईटीआई (ITI) पास युवाओं के लिए 12 महीने (1 वर्ष) की अप्रेंटिस ट्रेनिंग का सुनहरा अवसर प्रदान किया जा रहा है।
यदि आप भी रक्षा क्षेत्र के प्रमुख अनुसंधान संस्थान के साथ काम करके प्रैक्टिकल अनुभव हासिल करना चाहते हैं, तो यह भर्ती आपके लिए एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म साबित हो सकती है।
DRDO Apprentice 2026: मुख्य तिथियां और आवेदन माध्यम
-
आवेदन प्रक्रिया: ऑफलाइन मोड (डाक के माध्यम से)
-
आवेदन की अंतिम तिथि: 21 अगस्त 2026 (इस तारीख तक आपका फॉर्म SSPL ऑफिस पहुँचना अनिवार्य है)
-
ट्रेनिंग की अवधि: 12 महीने (1 साल)
-
ट्रेनिंग का स्थान: एसएसपीएल, तिमारपुर, दिल्ली
योग्यता और पद विवरण (Eligibility Criteria)
इस अप्रेंटिस भर्ती में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को निम्नलिखित शैक्षणिक योग्यताएं पूरी करनी होंगी:
-
ग्रेजुएट अप्रेंटिस: B.E. / B.Tech (इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, कंप्यूटर साइंस आदि) या B.Sc (फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स, कंप्यूटर साइंस), B.A., B.Com पास उम्मीदवार।
-
डिप्लोमा अप्रेंटिस: संबंधित इंजीनियरिंग ट्रेड (इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स आदि) में प्रथम श्रेणी (First Division) डिप्लोमा होना अनिवार्य है।
-
आईटीआई अप्रेंटिस: 10वीं पास के साथ संबंधित ट्रेड (फिट्टर, इलेक्ट्रिशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, COPA, मैकेनिस्ट आदि) में ITI सर्टिफिकेट (NCVT/SCVT)।
महत्वपूर्ण शर्त: उम्मीदवार ने अपनी योग्यता (ITI/Diploma/Degree) वर्ष 2022, 2023, 2024, 2025 या 2026 में रेगुलर (Regular Mode) माध्यम से पास की हो। कॉरेस्पोंडेंस या डिस्टेंस वाले उम्मीदवार इसके पात्र नहीं हैं।
स्टाइपेंड डिटेल (Monthly Stipend)
डीआरडीओ अप्रेंटिस नियमों के अनुसार चयनित उम्मीदवारों को हर महीने एक निश्चित स्टाइपेंड दिया जाएगा:
| अप्रेंटिस श्रेणी (Category) | अनुमानित मासिक स्टाइपेंड |
| ग्रेजुएट अप्रेंटिस (Graduate Apprentice) | ₹12,300 प्रति माह |
| डिप्लोमा अप्रेंटिस (Diploma Apprentice) | ₹10,900 प्रति माह |
| आईटीआई अप्रेंटिस (ITI Apprentice) | ₹9,600 - ₹10,560 प्रति माह |
आवेदन प्रक्रिया: कैसे करें अप्लाई?
-
पोर्टल रजिस्ट्रेशन अनिवार्य:
-
डिप्लोमा व ग्रेजुएट कैंडिडेट्स: एनएटीएस (NATS Portal) [nats.education.gov.in] पर रजिस्टर्ड हों।
-
आईटीआई कैंडिडेट्स: एनएपीएस (NAPS Portal) [apprenticeshipindia.gov.in] पर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
-
-
फॉर्म डाउनलोड करें: डीआरडीओ की आधिकारिक वेबसाइट [drdo.gov.in] से एप्लीकेशन फॉर्म का फॉर्मेट डाउनलोड करें।
-
दस्तावेज संलग्न करें: पासपोर्ट साइज फोटो, शैक्षणिक अंकपत्र (Mark Sheets), जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) और अप्रेंटिस पोर्टल रजिस्ट्रेशन आईडी की कॉपी साथ जोड़ें।
-
इस पते पर भेजें:
Director, SSPL
Kind Attention: HRD
Solid State Physics Laboratory, DRDO
Lucknow Road, Timarpur, Delhi - 110054