अंडा हाई-प्रोटीन और न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होने के कारण सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। यह विटामिन A, D, E, B12, रिबोफ्लेविन, फोलेट, आयरन और सेलेनियम जैसे जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। लेकिन अंडे का सेवन सही तरीके से न किया जाए तो यह फायदे की बजाय नुकसान भी पहुंचा सकता है।
बहुत से लोग जल्दी में खाली पेट अंडा खा लेते हैं, लेकिन आयुर्वेद के अनुसार यह सेहत के लिए सही नहीं माना जाता। इससे पाचन संबंधी समस्याओं से लेकर फूड पॉइजनिंग तक का खतरा बढ़ सकता है। आइए जानते हैं खाली पेट अंडा खाने से होने वाले 5 बड़े नुकसान—
1. पाचन संबंधी समस्याएं
खाली पेट अंडा खाने से पेट फूलना, गैस और ऐंठन जैसी समस्याएं हो सकती हैं, खासतौर पर कमजोर पाचन तंत्र वाले लोगों को। इससे एसिडिटी और अपच की समस्या भी बढ़ सकती है।
2. एलर्जी का खतरा
अगर किसी को अंडे से एलर्जी है, तो खाली पेट इसका सेवन करना गंभीर समस्या पैदा कर सकता है। इससे शरीर में सूजन, एक्जिमा, मतली, उल्टी, सांस लेने में तकलीफ और दस्त जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
3. फूड पॉइजनिंग का खतरा
खाली पेट कच्चा या अधपका अंडा खाने से फूड पॉइजनिंग हो सकती है। इसमें मौजूद साल्मोनेला बैक्टीरिया से बुखार, दस्त और पेट दर्द जैसी परेशानियां हो सकती हैं।
4. दवाओं का असर कम हो सकता है
अंडे में मौजूद प्रोटीन की अधिक मात्रा कुछ एंटीबायोटिक्स के प्रभाव को कम कर सकती है। अगर आप किसी बीमारी का इलाज कर रहे हैं और दवाओं का सेवन कर रहे हैं, तो डॉक्टर की सलाह लेकर ही अंडा खाएं।
5. पोषक तत्वों का असंतुलन
अगर आप सुबह सिर्फ अंडे का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर को फाइबर, विटामिन्स, मिनरल्स और कार्बोहाइड्रेट नहीं मिल पाते। संतुलित नाश्ते के लिए फल, सब्जियां, नट्स और अनाज के साथ अंडे को डाइट में शामिल करना बेहतर रहेगा।