1 महीने तक रोज रात को सोने से पहले खाएं 2 कीवी, फिर देखें जादू, इन लोगों को जरूर खाना चाहिए

8eb8da64d180caac9776a3c3102a4bca

सोने से पहले कीवी खाने के फायदे:  फल खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। चाहे वो कोई भी फल हो। मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर फल खाने से आप स्वस्थ रहने के साथ-साथ कई स्वास्थ्य समस्याओं को भी दूर रख सकते हैं। आज हम ऐसे ही एक फल के बारे में बात कर रहे हैं जो कई स्वास्थ्य लाभों से भरपूर है। हीमोग्लोबिन की कमी हो या कमजोरी, कीवी का सेवन ऐसी समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कीवी उन लोगों के लिए भी बहुत फायदेमंद है जिन्हें अनिद्रा की समस्या है। 

कई लोग बिस्तर पर लेटने के बाद घंटों करवटें बदलते रहते हैं लेकिन नींद कहीं पास नहीं आती। आइए जानते हैं कि कीवी का सेवन किस तरह से इस समस्या को दूर करने में मदद कर सकता है। 

रात को सोने से पहले कीवी खाने के फायदे 

आपको बता दें कि कीवी में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो स्लीप बूस्टर की तरह काम करते हैं जो आपके शरीर को आराम देने के साथ-साथ नींद को बेहतर बनाने में भी मदद कर सकते हैं। कई अध्ययनों में इस बात की पुष्टि हुई है कि जो लोग रात में कीवी खाते हैं, उनकी नींद की गुणवत्ता में सुधार होता है और वे लंबे समय तक अच्छी नींद ले पाते हैं। 

कीवी खाने से अच्छी नींद क्यों आती है?

  • कीवी फल में सेरोटोनिन होता है जो एक नींद हार्मोन है। कीवी फल का सेवन करने से हमारे हार्मोन बढ़ते हैं जो नींद के चक्र को बेहतर बनाने और नींद में सुधार करने में मदद करते हैं। 
  • कीवी में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट तनाव और चिंता को कम करके दिमाग को शांत रखने में मदद करते हैं। बेहतर नींद के लिए आपका तनाव मुक्त रहना ज़रूरी है।
  • कीवी में फोलेट पाया जाता है, जो नींद को बेहतर बनाने में मदद करता है। आपको बता दें कि फोलेट की कमी अनिद्रा का कारण हो सकती है। 
  • शोध में पाया गया है कि कीवी फल खाने वाले लोगों की नींद की अवधि 13 प्रतिशत बढ़ जाती है और वे अधिक आराम महसूस करते हैं।

रात में कीवी का सेवन कैसे करें 

  • सोने से एक घंटा पहले 2 पकी हुई कीवी खाएं।
  • कमरे की रोशनी धीमी रखें और मोबाइल स्क्रीन से दूर रहें।
  • इस आदत को लगातार 2 सप्ताह तक अपनाएं और अपनी नींद में सुधार देखें।

बेहतर परिणाम पाने के लिए आपको इसके साथ बादाम का भी सेवन करना चाहिए।