Earthquake: म्यांमार के बाद इस देश में महसूस किए गए भूकंप के झटके, लोगों में डर

म्यांमार के बाद शनिवार सुबह अफगानिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत फैल गई है। अफगानिस्तान में 4.7 और 4.3 तीव्रता के दो भूकंप महसूस किये गये। भूकंप के झटके स्थानीय समयानुसार सुबह 4:51 और 5:16 बजे आए। . हालांकि, फिलहाल किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। कल, 28 मार्च को म्यांमार और थाईलैंड में भी शक्तिशाली भूकंप महसूस किए गए, जिनकी तीव्रता 7 से अधिक थी, ठीक उसी समय अफगानिस्तान में भी भूकंप आया। विशेषज्ञों के अनुसार, 4.3 और 4.7 तीव्रता वाले भूकंपों को मध्यम श्रेणी में वर्गीकृत किया जाता है, लेकिन कमजोर संरचनाओं वाले स्थानों पर भी इनसे गंभीर क्षति होने की संभावना रहती है।

 

अफ़ग़ानिस्तान में भूकंप के झटके महसूस किए गए

आठ दिन पहले 21 मार्च को अफगानिस्तान में 4.9 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया था। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) की रिपोर्ट के अनुसार इसका केंद्र पृथ्वी से 160 किमी नीचे था। 13 मार्च को अफगानिस्तान में भी धरती हिली थी, जब 4 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

म्यांमार में आपातकाल घोषित

म्यांमार में शुक्रवार (28 मार्च) को तबाही मचाने के बाद देर रात एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। हालाँकि, यह भूकंप दिन में आए भूकंप जितना शक्तिशाली नहीं था। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार 28 मार्च की रात 11.56 बजे आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.2 मापी गई। इस भूकंप से पहले दिन में लगातार दो भूकंपों में 150 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। भूकंप के झटके इतने तीव्र थे कि इससे पड़ोसी देश थाईलैंड में भी तबाही मच गई। भारत के कई राज्यों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। बुधवार (28 मार्च) को रात 11.56 बजे म्यांमार में भूकंप आया। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.2 मापी गई। इसका केन्द्र जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था। इससे पहले दिन में आए भूकंप से व्यापक तबाही हुई, जिसके बाद सेना ने देश के कई राज्यों में आपातकाल की घोषणा कर दी।