पारिवारिक विवाद के चलते चाचा ने अपने भतीजे की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी

दंतेवाड़ा, 09 अप्रैल(हि.स.)। जिले के कटेकल्याण थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम परचेली में पारिवारिक विवाद के चलते चाचा हांदा कवासी ने अपने भतीजे पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे भतीजे लखमा कवासी की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने आरोपित चाचा को गिरफ्तार कर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने थाना कटेकल्याण में कार्यवाही के उपरांत आरोपित को आज मंगलवार को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल दाखिल कर दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार परचेली निवासी मृतक भतीजा लखमा कवासी के साथ पिछले कुछ सालों से इसका अपने चाचा हांदा कवासी के साथ कुछ विवाद चल रहा था। आज गांव में दोनों के बीच फिर से झगड़ा हुआ, पहले जमकर गाली-गलौच हुई, फिर दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। जिसके बाद चाचा हांदा कवासी ने आक्रोश में आकर अपने पास रखे कुल्हाड़ी से भतीजे पर हमला कर दिया। शरीर में सिर, हाथ, पीठ समेत अन्य जगह पर वार किए। जिससे भतीजा लखमा कवासी की मौके पर ही मौत हो गई थी। वारदात के बाद चाचा मौके से फरार हो गया था। मृतक के बड़े भाई मासा कवासी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी थी। पुलिस ने आरोपी हांदा कवासी को गांव से ही गिरफ्तार कर लिया है।