==========HEADCODE===========

गर्मी के मौसम में ग्लोइंग स्किन के लिए पिएं ये दो ड्रिंक्स, मिलेगा फायदा

गर्मियों में चिलचिलाती धूप और तेज गर्मी के कारण लोगों को सेहत के साथ-साथ त्वचा से जुड़ी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस कारण लोगों को इस मौसम में अपनी त्वचा का खास ख्याल रखना पड़ता है। इस गर्मी के मौसम में आप अपनी दिनचर्या में कुछ ड्रिंक्स को शामिल करके स्वस्थ रहने के साथ-साथ चमकदार त्वचा भी पा सकते हैं।

आम पन्ना

गर्मी के मौसम में लोगों के लिए आम पन्ना न सिर्फ उनकी सेहत के लिए बल्कि उनकी त्वचा के लिए भी बहुत उपयोगी होता है। आप आम पन्ना का सेवन कर सकते हैं। इसका सेवन करने से त्वचा से जुड़े कई फायदे मिलते हैं। गर्मी के मौसम में गर्मी से बचाने में आम पन्ना उपयोगी है। विटामिन ए और सी, आयरन और फोलेट जैसे कई स्वस्थ पोषक तत्वों से भरपूर ये पन्ना त्वचा के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में उपयोगी है। 

लस्सी

दही की लस्सी का सेवन गर्मियों के मौसम में लोग खूब करते हैं। लस्सी में जरूरी विटामिन और मिनरल्स होते हैं, जो त्वचा को पोषण देने और उसे स्वस्थ रखने में बहुत उपयोगी होते हैं। इसमें लैक्टिक एसिड होता है जो त्वचा से दाग-धब्बे हटाने में उपयोगी होता है। प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन डी से भरपूर दही की लस्सी त्वचा को निखारने में उपयोगी है। इसका सेवन करने से मुंहासों की समस्या भी दूर होती है। आपको इसे आज ही अपनी डाइट में शामिल कर लेना चाहिए। यह सेहत के लिए भी फायदेमंद है।