भूलकर भी झाड़ू पर न रखें पैर, नहीं तो भुगतना पड़ सकता है बुरा परिणाम

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार झाड़ू का विशेष महत्व माना जाता है। ऐसे में अगर आप झाड़ू से जुड़े कुछ नियमों का पालन करें तो बुरे परिणामों से बचा जा सकता है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आपको किस दिन झाड़ू खरीदनी चाहिए। इससे जुड़ी कुछ बातों का भी ध्यान रखना चाहिए.

इस दिन झाड़ू नहीं खरीदना
शनिवार के दिन नई झाड़ू खरीदना अच्छा शगुन नहीं माना जाता है। इससे शनि दोष का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा शुक्ल पक्ष के दौरान भी झाड़ू नहीं खरीदनी चाहिए। इसे आर्थिक तंगी का संकेत माना जाता है। रविवार और गुरुवार के दिन झाड़ू खरीदना भी शुभ नहीं माना जाता है। अगर इन नियमों का पालन न किया जाए तो कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

इस जगह रखें झाड़ू
झाड़ू को कभी भी ऐसी जगह न रखें जहां हर किसी की नजर उस पर पड़े। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की दक्षिण और पश्चिम दिशा के बीच झाड़ू रखना अच्छा माना जाता है। झाड़ू को कभी भी सीधा खड़ा करके नहीं रखना चाहिए बल्कि हमेशा लेटाकर रखना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

झाड़ू पर न रखें पैर
वास्तु शास्त्र में माना जाता है कि टूटी हुई झाड़ू का इस्तेमाल करना अच्छा नहीं होता है। ऐसी स्थिति में टूटी हुई झाड़ू को तुरंत बदल देना चाहिए। झाड़ू को बार-बार पैर नहीं लगाना चाहिए, अन्यथा देवी लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं।