तुलसी पूजा करते समय भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, मां लक्ष्मी हो सकती हैं नाराज
News India Live, Digital Desk: हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व है. इसे सिर्फ एक पौधा नहीं, बल्कि देवी का दर्जा दिया गया है. मान्यता है कि जिस घर में तुलसी का पौधा होता है और उसकी नियमित पूजा की जाती है, वहां मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की कृपा हमेशा बनी रहती है. ऐसे घर में सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है.
लेकिन क्या आप जानते हैं कि तुलसी की पूजा के कुछ खास नियम होते हैं? कई बार लोग अनजाने में ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिससे उन्हें पूजा का पूरा फल नहीं मिलता और घर में धन हानि होने लगती है. आइए जानते हैं उन आम गलतियों के बारे में जिनसे हमें बचना चाहिए.
1. बिना स्नान किए तुलसी को छूना
तुलसी का पौधा बहुत पवित्र माना जाता है.इसलिए इसे कभी भी बिना नहाए या अशुद्ध हाथों से नहीं छूना चाहिए.ऐसा करने से पूजा का फल नहीं मिलता और मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं. पूजा करने से पहले हमेशा स्नान करके साफ-सुथरे कपड़े पहनें.
2. रविवार और एकादशी के दिन जल चढ़ाना
यह एक बहुत ही आम गलती है जो कई लोग करते हैं. शास्त्रों के अनुसार, रविवार और एकादशी के दिन तुलसी के पौधे में जल नहीं चढ़ाना चाहिए.माना जाता है कि इन दिनों में तुलसी माता भगवान विष्णु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं. ऐसे में जल चढ़ाने से उनका व्रत खंडित हो जाता है. इन दो दिनों में तुलसी के पत्ते भी नहीं तोड़ने चाहिए.
3. गलत दिशा में तुलसी का पौधा रखना
घर में तुलसी का पौधा कहां रखा है, इसका भी असर पड़ता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, तुलसी के पौधे को कभी भी घर की दक्षिण दिशा में नहीं रखना चाहिए यह दिशा पितरों की मानी जाती है और यहां तुलसी रखने से आर्थिक नुकसान हो सकता है. तुलसी के पौधे को हमेशा घर की उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना शुभ होता है.
4. सूर्यास्त के बाद पत्ते तोड़ना
किसी भी काम के लिए अगर आपको तुलसी के पत्तों की जरूरत है, तो उसे हमेशा दिन के समय ही तोड़ें. सूर्यास्त के बाद तुलसी के पत्ते तोड़ना अशुभ माना जाता है. साथ ही पत्तों को कभी भी नाखून से खींचकर नहीं तोड़ना चाहिए, बल्कि उंगलियों का इस्तेमाल करना चाहिए.
5. तुलसी के पास गंदगी रखना
तुलसी के पौधे के आसपास हमेशा साफ-सफाई रखनी चाहिएइसके पास कभी भी झाड़ू, कूड़ेदान, जूते-चप्पल या किसी भी तरह की गंदगी नहीं रखनी चाहिए.ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है. शाम के समय तुलसी के पास घी का दीपक जरूर जलाएं, इससे घर में सुख-समृद्धि आती है.
इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर आप तुलसी पूजा का पूरा लाभ उठा सकते हैं और मां लक्ष्मी की कृपा पा सकते हैं.