गर्मी के मौसम में न करें ज्यादा चाय-कॉफी का सेवन, करना पड़ सकता है इस समस्या का सामना

78cb572ff93c57e987c98e1c7417a9ac

मौसम बदलने के साथ ही लोगों को कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। गर्मी का मौसम अब अपना असर दिखाने लगा है। इस मौसम में भी लोगों को कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आपने देखा होगा कि गर्मी के मौसम में अक्सर लोगों को फूड पॉइजनिंग, डिहाइड्रेशन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

लोगों के शरीर में पानी की कमी हो जाती है। इस मौसम में चाय या कॉफी का अधिक सेवन लोगों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। यह तो सभी जानते हैं कि दिमाग को तरोताजा रखने में चाय और कॉफी बहुत उपयोगी होती है। इसी वजह से लोग सुबह की शुरुआत चाय या कॉफी से करना पसंद करते हैं।

आपको जानकर हैरानी होगी कि इन दोनों चीजों का जरूरत से ज्यादा सेवन भी नुकसानदायक है। दोनों ही चीजें शरीर को गर्म कर सकती हैं। इससे लोगों को डिहाइड्रेशन की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।