DM ने मतगणना को लेकर दिए सख्त निर्देश - तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित, प्रशासन सतर्क

Post

बेतिया: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना 14 नवम्बर को होगी, जिसके लिए जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। बाजार समिति स्थित मतगणना केंद्र पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार ने अधिकारियों को विस्तृत ब्रीफिंग दी और शांतिपूर्ण व पारदर्शी मतगणना के लिए स्पष्ट निर्देश दिए।

डीएम ने कहा कि मतगणना कार्य निर्वाचन प्रक्रिया का सबसे संवेदनशील चरण है, इसलिए सभी अधिकारियों को सतर्कता और निष्पक्षता के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने बताया कि स्ट्रांग रूम की सुरक्षा, CCTV निगरानी, बिजली-संचार, मीडिया सेंटर और पार्किंग सहित सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।

सुरक्षा के दृष्टिकोण से मतगणना केंद्र पर तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही प्रवेश की अनुमति होगी। जिलाधिकारी ने मतगणना पर्यवेक्षकों और टेबल सुपरवाइजर्स को हर चरण की प्रक्रिया से अवगत कराया और कहा कि किसी भी स्थिति में तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया जाए।

डीएम धर्मेन्द्र कुमार ने मतगणना स्थल का गहन निरीक्षण किया और अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि प्रशासन का लक्ष्य है शांतिपूर्ण, पारदर्शी और समय पर परिणाम घोषित करना।

Tags:

--Advertisement--