BSP के बैनर तले बेतिया मे जिलास्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन सर्किट हाउस के समीप आयोजित हुआ

Post

बेतिया: 10 से 19 सितंबर तक होगी सर्वजन हिताय जागरूक यात्रा

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अनिल कुमार ने कहा कि बसपा 10 से 19 सितंबर तक बिहार में “सर्वजन हिताय जागरूक यात्रा निकालेगी, जिसकी शुरुआत पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद करेंगे।

उन्होंने यात्रा का पूरा कार्यक्रम विस्तार से बताया

10 सितंबर – चैनपुर, भभुआ, मोहनिया 11 सितंबर – रामगढ़, राजपुर, बक्सर

12 सितंबर – दिनारा, करहगर

14 सितंबर – कुर्था, जहानाबाद

15 सितंबर – छपरा, सिवान

16 सितंबर – गोपालगंज, बेतिया

18 सितंबर – मोतिहारी (कल्याणपुर), मुजफ्फरपुर

19 सितंबर – वैशाली

अनिल कुमार ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे यात्रा को सफल बनाने के लिए अभी से जुट जाएं।

सत्ता और विपक्ष पर हमला

अनिल कुमार ने प्रधानमंत्री की मां को गाली देने और बिहार बंद प्रकरण पर सत्तापक्ष व विपक्ष दोनों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा

बंद के दौरान कई जगह आम लोगों की पिटाई हुई,गर्भवती महिलाओं को समय पर इलाज नहीं मिला,शिक्षकों के साथ बदसलूकी की गई,NTPC की परीक्षा देने जा रही छात्रा को परीक्षा से रोका गया।

उन्होंने इसे जनता को असल मुद्दों से भटकाने की कोशिश बताया और कहा कि सत्ताधारी दल का गुरूर सातवें आसमान पर है।

2025 चुनाव पर बसपा का दावा

अनिल कुमार ने कहा कि 2025 का चुनाव असली मुद्दों—शिक्षा, रोजगार और सामाजिक न्याय पर होना चाहिए।

उन्होंने आरोप लगाया कि एनडीए और इंडिया गठबंधन दोनों जनता को भ्रमित कर रहे हैं।बिहार में आज भी दलित, वंचित और पिछड़े वर्ग अपने हक से वंचित हैं।

सरकारी विद्यालय बंदी के कगार पर, बेरोजगारी चरम पर है।

युवाओं को रोजगार नहीं, बल्कि पकोड़ा बेचने की सलाह दी जाती है, जबकि नेता अपने बच्चों को विदेश भेजते हैं।

बसपा की विचारधारा पर जोर

बसपा नेताओं ने कहा कि उनकी राजनीति डॉ. भीमराव अंबेडकर और कांशीराम की विचारधारा पर आधारित है। पार्टी का लक्ष्य है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक शिक्षा, रोजगार और समान अधिकार पहुंचे।

पार्टी नेताओं ने दावा किया कि 2025 का चुनाव मुद्दा-आधारित होगा और बिहार की जनता अब ठगबंधन की राजनीति से मुक्ति पाएगी।

वही पार्टी के नेताओं ने दावा किया है कि बिहार विधानसभा चुनाव में 243 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे

Tags:

--Advertisement--