Diet for Fertility:बच्चे की योजना बना रहे हैं? ये चीजें बढ़ाएंगी प्रजनन क्षमता

1vvciac5qrkmoazccxvuolw

Diet for Fertility: इनफर्टिलिटी की समस्या आजकल बहुत आम होती जा रही है. आज अधिकांश जोड़े इसी समस्या का सामना कर रहे हैं। अस्वास्थ्यकर जीवनशैली, आहार और शारीरिक गतिविधि की कमी भी इसके लिए जिम्मेदार है।

अगर आप इन चीजों में सुधार कर लें तो बांझपन से निपटना इतना मुश्किल नहीं है। आज इस रिपोर्ट में हम आपको कुछ ऐसे सुपरफूड्स के बारे में बताएंगे, जो फर्टिलिटी बढ़ाने में मददगार हैं। अगर आप बच्चा पैदा करने की योजना बना रहे हैं तो इन चीजों को खासतौर पर अपनी डाइट में शामिल करें।

प्रजनन क्षमता बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थ

घी – आयुर्वेद के अनुसार, बांझपन से जूझ रहे दंपत्तियों के लिए गाय के घी का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। इससे प्रजनन क्षमता बढ़ती है, जिससे गर्भधारण करने में आने वाली समस्या दूर हो सकती है।

खजूर- खजूर कई जरूरी पोषक तत्वों का खजाना है. खजूर आयरन की कमी को दूर करने के साथ-साथ बांझपन की समस्या को भी दूर करता है। खजूर शरीर को ताकत देता है और खून की कमी को दूर करता है। रोजाना इसकी थोड़ी मात्रा का सेवन करने से पुरुषों में इरेक्टाइल डिसफंक्शन की समस्या से भी राहत मिलती है।

लौंग – लौंग खाने में स्वाद तो बढ़ाती ही है, प्रजनन क्षमता बढ़ाने में भी कारगर है। आयुर्वेद में खासतौर पर प्रजनन संबंधी समस्याओं से निपटने के लिए लौंग के सेवन की सलाह दी जाती है। बच्चे की योजना बना रहे दंपत्तियों को अपने आहार में लौंग को भी शामिल करना चाहिए।

जायफल – जायफल एक मजबूत जड़ी बूटी है, जिसका उपयोग भोजन में मसाले के रूप में किया जाता है। जिससे खाने की खुशबू और स्वाद बढ़ जाता है. प्रजनन क्षमता बढ़ाने के लिए जायफल का उपयोग पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए फायदेमंद है। इससे शुक्राणु की गुणवत्ता और मात्रा दोनों में सुधार होता है और गर्भधारण में आने वाली समस्याएं दूर हो जाती हैं।

इलायची- छोटी इलायची के दानों में कई जरूरी विटामिन और राइबोफ्लेविन और नियासिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो आपको स्वस्थ रखते हैं और इरेक्टाइल डिसफंक्शन और बांझपन जैसी समस्याओं के इलाज में कारगर होते हैं। अगर आप बच्चा पैदा करने की योजना बना रहे हैं तो इलायची को भी अपने आहार का हिस्सा बनाएं।