क्या ‘बबीता’ ने 9 साल छोटे ‘टप्पू’ से कर ली सगाई?

जानकारी सामने आ रही है कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा की मशहूर एक्ट्रेस ‘बबीता’ मुनमुन दत्ता और सीरियल में टप्पू का किरदार निभा चुके राज अनादकट ने सगाई कर ली है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों ने अपने परिवार की मौजूदगी में वडोदरा में एक निजी कार्यक्रम में सगाई की।

मुनमुन दत्ता और राज की प्रेम कहानी की चर्चा काफी समय से हो रही थी। दोनों की उम्र में करीब 9 साल का अंतर है। जहां मुनमुन दत्ता 36 साल की हैं तो वहीं राज 27 साल के हैं। राज ने दिसंबर 2022 में तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो छोड़ दिया। इस हिट सीरियल में उन्होंने जेठालाल के बेटे का किरदार निभाया था. इस समय असल जिंदगी में आए इस ट्विस्ट से फैंस काफी हैरान हैं.

कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि मुनमुन दत्ता और राज के परिवार ने उनके रिश्ते को स्वीकार कर लिया है और सगाई में भी मौजूद थे। मुनमुन ने पहले राज के साथ रिश्ते से इनकार किया था।

इस मामले को पहले खारिज कर दिया गया था

 

इतना ही नहीं, इससे पहले तारक मेहता का उल्टा चश्मा ने जानकारी दी थी कि टीम के हर सदस्य को दोनों के रिश्ते के बारे में पता था। हालांकि, मुनमुन दत्ता ने इस रिपोर्ट को खारिज कर दिया और अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इसके बारे में बात की। यह भी जानकारी सामने आई कि सेट पर सभी को इसके बारे में पता था।