पुलिसकर्मियों के पारण परेड में शामिल हुए डीजीपी

साहिबगंज, 12 मार्च (हि.स.)। जिले के झारखंड सशस्त्र पुलिस बल नौ के प्रशिक्षुओं के पारण-परेड समारोह में डीजीपी अजय कुमार शामिल हुए। समारोह में झारखंड राज्य के विभिन्न जिला, वाहिनी और इकाई के 378 पुरुष और 111 महिला प्रशिक्षु कुल 489 प्रशिक्षु शामिल हुए। इनका बुनियादी प्रशिक्षण 06 दिसम्बर, 2021 को प्रारंभ हुआ था। प्रशिक्षण अवधि 210 दिनों की थी। झारखंड सशस्त्र पुलिस बल नौ साहिबगंज के सनादेष्टा कुमार गौरव ने प्रशिक्षुओं को शपथ ग्रहण कराया।

इस समारोह में मुख्य अतिथि डीजीपी अजय कुमार सिंह और विशिष्ट अतिथियों में एडीजी प्रशिक्षण सुमन गुप्ता, एडीजी प्रिया दुबे, आईजी प्रोविजन पंकज कम्बोज, डीआईजी मयूर पटेल कन्हैया लाल, डीआईजी संजीव कुमार अन्य कई अधिकारी शामिल थे।