BREAKING:
April 29 2026 08:28 pm

ललितपुर के विकास को मिली नई उड़ान: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दी करोड़ों की सौगात

Post

केशव प्रसाद मौर्य आज ललितपुर जनपद के प्रवास पर रहे, इस अवसर पर उन्होंने जनपद के ग्रामीण विकास, महिला सशक्तिकरण और कृषि क्षेत्र के लिए करोड़ों रुपये की योजनाओं का लोकार्पण एवं वितरण किया।

•           महिला सशक्तिकरण (NRLM): उपमुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत 2242 स्वयं सहायता समूहों (SHGs) को 33 करोड़ 63 लाख रुपये का बैंक ऋण आवंटित किया। उन्होंने स्वयं सहायता समूह की दीदियों को प्रतीकात्मक चेक प्रदान कर उनके आर्थिक स्वावलंबन की सराहना की।

•           कृषि विकास (ट्रैक्टर वितरण): 'मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान' के तहत किसानों और युवाओं को सशक्त बनाने के लिए उपमुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर ट्रैक्टरों की रैली को रवाना किया। उन्होंने लाभार्थियों को ट्रैक्टर की चाबियां भी सौंपी।

•           खाद्य प्रसंस्करण: उत्तर प्रदेश खाद्य प्रसंस्करण उद्योग नीति 2023 के अंतर्गत, उन्होंने M/S JK Foods & Beverages को 89 लाख 05 हजार रुपये का अनुदान चेक प्रदान किया, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

उप मुख्यमंत्री जी ने चक्की ट्रैक्टर को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका से जुड़ी गतिविधियों को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने तथा स्वयं सहायता समूहों को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

Tags:

--Advertisement--