जर्जर दीवार व मलबे के खिलाफ निगम में प्रदर्शन

3c59dc048e8850243be8079a5c74d079

जोधपुर, 31 जुलाई (हि.स.)। कागा कॉलोनी स्थित रामगढ़ी छात्रावास की जर्जर दीवार व अवैध रूप से भरे मलबे के खिलाफ बुधवार को क्षेत्रवासियों ने नगर निगम उत्तर में धरना-प्रदर्शन किया।

क्षेत्रवासियों ने पहले नगर निगम के बाहर नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। इसके बाद निगम उत्तर के आयुक्त अतुल प्रकाश के कार्यालय के बहार धरना देकर बैठ गए। उन्होंने बताया कि पिछले लंबे समय से कागा कॉलोनी स्थित रामगढ़ी छात्रावास की जर्जर दीवार गिरने के कगार पर है। वहीं यहां अवैध रूप से मलबा भरा जा रहा है। इससे यहां रहने वाले लोग दहशत में है। कई बार इस समस्या का निस्तारण करने की मांग की गई लेकिन निगम द्वारा अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है। उन्होंने यहां से जर्जर दीवार व मलबा हटाने की मांग की।