Delhi Pollution : पटाखों सेपहले प्रदूषण का धमाका, दिल्ली-NCR की हवा हुईजहरीली, GRAP-2 लागू

Post

News India Live, Digital Desk: आजदेशभर में दिवाली का त्योहार धूमधामसे मनाया जाएगा, लेकिन इस जश्न सेपहले ही दिल्ली औरएनसीआर के लोगों केलिए खतरे की घंटी बजगई है.हरतरफ होने वाली आतिशबाजी से पहले हीराजधानी की हवा 'बहुतखराब' श्रेणी में पहुंच चुकी है, जिससे लोगों का सांस लेनामुश्किल हो गया है. दिवाली से एक दिनपहले, 19 अक्टूबर की सुबह 8 बजे, दिल्ली का औसत एयरक्वालिटी इंडेक्स (AQI) 335 दर्ज किया गया, जो सेहत केलिए बेहद खतरनाक है.

बिगड़तेहालात को देखते हुएवायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने बिना कोईदेरी किए दिल्ली-एनसीआर में तत्काल प्रभाव से ग्रेडेड रिस्पांसएक्शन प्लान (GRAP) का दूसरा चरणलागू कर दिया है.

क्या है GRAP-2 और इसका आप पर क्या असर पड़ेगा?

GRAP-2 लागूहोने का सीधा मतलबहै कि अब प्रदूषणको काबू में करने के लिए कईतरह की पाबंदियां लगाईजाएंगी. अगरआप दिल्ली या आसपास केशहरों में रहते हैं तो इन नियमोंको जानना आपके लिए बहुत जरूरी है:

  • होटल-ढाबों में कोयला-लकड़ी बंद: रेस्टोरेंटऔर ढाबों में अब तंदूर या खाना बनाने के लिए कोयले और लकड़ी का उपयोग पूरी तरह से बंद रहेगा
  • सड़कों की बढ़ेगीसफाई: धूलको नियंत्रित करने के लिए सड़कों पर पानी का छिड़काव और वैक्यूम क्लीनर से सफाई बढ़ाई जाएगी
  • पार्किंग फीस होगी महंगी: लोगोंको निजी गाड़ियों के इस्तेमाल से हतोत्साहित करने के लिए पार्किंग की फीस बढ़ाई जा सकती है.
  • बढ़ाए जाएंगे मेट्रो-बस केफेरे: प्रशासनपब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने के लिए सीएनजी-इलेक्ट्रिक बसों और मेट्रो की सेवाओं को बढ़ाएगा.

आने वालेदिन और भी मुश्किल

भारतीयमौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी दीहै कि आने वालेदिनों में प्रदूषण का स्तर औरभी खतरनाक हो सकता है. दिवालीके पटाखों का धुआं जबपहले से मौजूद इसजहरीली हवा में मिलेगा, तो हालात गंभीरश्रेणी में पहुंच सकते हैं. डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञोंने लोगों को, खासकर बच्चों, बुजुर्गों और सांस कीबीमारी वाले मरीजों को घर सेबाहर निकलने पर मास्क पहननेकी सलाह दी है यहसमय सतर्क रहने का है, ताकित्योहार की खुशियां सेहतपर भारी न पड़ें.

--Advertisement--