फेक बेबी बंप पर दीपिका ने शेयर की पोस्ट, बोलीं- लाइव आ रही हूं..

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इस साल अपने पहले बच्चे का दुनिया में स्वागत करेंगे। रणवीर और दीपिका इस साल सितंबर में अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगे। हाल ही में दीपिका पादुकोण अपने परिवार के साथ लोकसभा चुनाव 2024 में वोट डालने पहुंचीं। इस दौरान दीपिका पादुकोण का 5 महीने का बेबी बंप साफ नजर आ रहा था। इसके बाद कुछ लोगों ने एक्ट्रेस को ट्रोल करना शुरू कर दिया, कुछ ट्रोलर्स ने तो दीपिका के बेबी बंप को नकली बता दिया. ट्रोल होने के बाद अब दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम पर पहली पोस्ट शेयर की है.

ट्रोलिंग के बीच दीपिका पादुकोण ने शेयर किया पोस्ट

दीपिका पादुकोण ने कल शाम इंस्टाग्राम पर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के स्टोरी सेक्शन में एक पोस्ट किया। जहां दीपिका पादुकोण ने लिखा- ‘हाय, मैं कल (आज) लाइव आ रही हूं… तो बने रहिए! ‘ओके बाय…’ दीपिका पादुकोण ने लाइव सेशन में कोई अन्य जानकारी नहीं दी। जैसे ही दीपिका पादुकोण ने यह पोस्ट शेयर किया, फैन्स में खलबली मच गई, लोग कयास लगाने लगे कि एक्ट्रेस लाइव क्या कहने वाली हैं। दीपिका पादुकोण आज यानी 24 मई को इंस्टाग्राम पर लाइव होंगी।

 

दीपिका पादुकोण का वर्क फ्रंट

दीपिका पादुकोण आखिरी बार ऋतिक रोशन के साथ फिल्म ‘फाइटर’ में नजर आई थीं। एक्ट्रेस जल्द ही फिल्म ‘कल्कि 2898 AD’ में नजर आएंगी। . ‘कल्कि 2898 एडी’ के बाद दीपिका पादुकोण रोहित शेट्टी की ‘सिंघम अगेन’ में नजर आएंगी। ‘सिंघम अगेन’ में दीपिका पादुकोण एक लेडी कॉप अवतार में नजर आएंगी। दीपिका पादुकोण की आने वाली फिल्मों को लेकर एक्ट्रेस के फैंस काफी उत्साहित हैं.