दीपिका पादुकोण के गाने ने रचा इतिहास, अकादमी पुरस्कारों ने साझा किया विशेष वीडियो

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक दीपिका पादुकोण ने अपनी दमदार अदाकारी से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। 2007 में फिल्म ‘ओम शांति ओम’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली भारतीय एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच एक्ट्रेस दीपिका को एकेडमी अवॉर्ड्स में सरप्राइज दिया गया है। रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा स्टारर फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ के गाने दीवानी मस्तानी का म्यूजिक वीडियो शेयर कर फिल्म के बारे में कुछ जानकारी दी है जिसके बाद सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के फैन्स की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं.

दीपिका पादुकोण के गाने ने रचा इतिहास!

रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा की सुपरहिट फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ को 2024 में 9 साल पूरे होने जा रहे हैं। इस बीच, एकेडमी के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल ने अपने पेज पर फिल्म के सबसे लोकप्रिय गाने दीवानी मस्तानी का एक वीडियो साझा किया है, जिसमें दीपिका पादुकोण को डांस करते देखा जा सकता है। संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ के गाने ‘नजर जो तेरी लागी में दीवानी हो गई…’ ने 9 साल पूरे होने से पहले ही एक नया इतिहास रच दिया है।

 

 

दीपिका पादुकोण का गाना दीवानी मस्तानी धूम

एकेडमी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के मशहूर गाने ‘दीवानी मस्तानी’ का वीडियो शेयर किया और लिखा कि इस गाने को श्रेया घोषाल ने गाया है. जबकि ‘दीवानी मस्तानी’ फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ का हिट ट्रैक है, जिसमें उनके सह-कलाकार रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा हैं। इस वीडियो के कमेंट बॉक्स में जल्द ही पिता बनने वाले रणवीर सिंह ने भी रिएक्शन दिया है. दीपिका पादुकोण के पति के अलावा उनके फैंस ने भी प्रतिक्रिया दी और ऑस्कर का शुक्रिया अदा किया.

दीपिका पादुकोण का वर्क फ्रंट

पिछले साल, दीपिका पादुकोण ने 95वें अकादमी पुरस्कारों में ‘आरआरआर’ के ऑस्कर विजेता गीत ‘नाटू नाटू’ का प्रदर्शन किया था। दीपिका पादुकोण के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह पहली बार फिल्म ‘फाइटर’ में ऋतिक रोशन के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आई थीं।