रणवीर सिंह के साथ बेबीमून का आनंद ले रहीं दीपिका पादुकोण, पहली बार दिखा बेबी बंप

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इस समय मातृत्व का आनंद ले रही हैं। दीपिका सितंबर में अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं। इसके चलते वह इस साल इंटरनेशनल फैशन इवेंट मेट गाला में भी शामिल नहीं हुईं। इसी बीच दीपिका की एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें उनका बेबी बंप नजर आ रहा है।

बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा जोड़ी दीपिका और रणवीर सिंह इस समय अपनी छुट्टियों का आनंद ले रहे हैं। दीपिका ने अपनी प्रेग्नेंसी के चलते काम से ब्रेक लिया है। वह सिर्फ ‘सिंघम अगेन’ की शूटिंग में हैं। रणवीर सिंह ने भी काम से ब्रेक लेकर अपनी पत्नी के साथ समय बिताने का फैसला लिया है। हाल ही में दोनों की क्रूज से उतरते हुए एक फोटो वायरल हो रही है। इसमें दीपिका सीढ़ियों से नीचे उतर रही हैं और उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा है। उनकी ये फोटो एक फैन पेज से वायरल हो रही है।

दीपिका ने 2017 में मेट गाला से डेब्यू किया था। इसके बाद वह 2018 और 2019 में इस इवेंट में नजर आईं। लेकिन इस साल वह प्रेग्नेंसी के कारण इस इवेंट में शामिल नहीं हुईं और इसकी वजह सिंघम अगेन की शूटिंग भी थी। इस दौरान सेट से उनकी कुछ तस्वीरें वायरल हुई थीं। इस बार प्रियंका चोपड़ा भी नदारद रहीं। आलिया भट्ट ने भारतीय संस्कृति का बेहतरीन नजारा पेश किया।