दीपिका और रणवीर पहुंचे बप्पा के मंदिर, साड़ी में बेहद खूबसूरत दिखीं मॉम

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का प्रेग्नेंसी फोटोशूट लोग अभी भूले भी नहीं थे कि एक बार फिर उन्होंने अपने अंदाज से सबका दिल चुरा लिया है। अपने बच्चे का इस दुनिया में स्वागत करने से पहले दोनों सिद्धिविनायक मंदिर में गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचे। जहां दोनों के देसी लुक ने फैंस का दिल जीत लिया, वहीं मॉम-टू-बी के ग्लो से नजरें हटाना मुश्किल हो गया।

कपल को पैरेंट्स बनने में बस कुछ ही समय बचा है। ऐसे में वे देसी अंदाज में सज-धज कर अपने बच्चे के लिए बप्पा से प्रार्थना करने पहुंचे। जहां ग्रीन साड़ी में दीपिका का प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा था। हसीना ने खुद को इतनी खूबसूरती से स्टाइल किया था कि ऐसा लग रहा था जैसे उनका ग्लो दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है। यकीन मानिए आप भी उनका ये लुक देख लेंगे तो अपना दिल हार बैठेंगे।

रेशमी साड़ी में बहुत खूबसूरत लग रही थी

वैसे तो प्रेग्नेंसी के दौरान दीपिका का स्टाइल कमाल का रहा है, लेकिन इस ग्रीन सिल्क साड़ी में वो बेहद खूबसूरत दिखीं। वहीं रणवीर व्हाइट कुर्ता-पायजामा पहनकर आए। जिस पर चिकनकारी का काम है। उन्होंने काला चश्मा पहनकर और बालों में हाई पोनीटेल बनाकर अपने लुक को पूरा किया। जिसमें वो भी दीपिका के चार्म के आगे कुछ नहीं दिखे।

ऐसी है इस लड़की की साड़ी

दीपिका की ग्रीन साड़ी पर गोल्डन प्रिंट वर्क है और बॉर्डर चौड़ा है। उन्होंने इसे सिंपल राउंड नेकलाइन ब्लाउज़ के साथ पेयर किया है। हाफ स्लीव ब्लाउज़ में साड़ी की तरह बॉर्डर है। उन्होंने इसे पल्लू खोलकर टक इन किया है। जिसमें उनका बेबी बंप भी फ्लॉन्ट हो रहा है।

आभूषणों के नाम पर कोई तामझाम नहीं

बप्पा के दर्शन के लिए होने वाली माँ ने बिना किसी तामझाम के अपना लुक सिंपल रखा। उन्होंने कोई अतिरिक्त आभूषण नहीं पहना था और सिर्फ़ स्टड इयररिंग्स पहने हुए नज़र आईं। इन अंडाकार आकार के इयररिंग्स के बीच में एक बड़ा सा स्टोन है, जबकि बॉर्डर को हरा रखा गया है। यह उनके लुक के साथ बिल्कुल सही लग रहा था।

 

इस तरह पूरा हुआ लुक

दीपिका ने बन बनाकर अपने लुक को पूरा किया, जैसा कि वो अक्सर करती नजर आती हैं। बीच में पार्टीशन करके उन्होंने आगे से स्लीक लुक नहीं रखा बल्कि इसे थोड़ा मैसी रखा और फिर छोटी सी बिंदी लगाकर लुक को फाइनल टच दिया। वहीं, न्यूड लिप्स और मिनिमल मेकअप भी काफी जंच रहा था।