लोकसभा चुनाव: भाजपा के स्टार प्रचारकों में दीपक प्रकाश और एनएन त्रिपाठी शामिल

06682fbf 5fc8 4078 9539 Ac3c4521

रांची, 27 मार्च (हि.स.)। बिहार में लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए भाजपा ने 40 स्टार प्रचारकों के नाम तय किए हैं। इस सूची में कई केंद्रीय मंत्रियों के साथ झारखंड से राज्यसभा सदस्य तथा बिहार के सह प्रभारी दीपक प्रकाश को भी शामिल किया गया है। इनके अलावा झारखंड-बिहार के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री एनएन त्रिपाठी को भी जगह दी गई है।

प्रकाश ने केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि इस बार भाजपा सहयोगी दलों के साथ मिलकर बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों पर विजयी हासिल करेगी। देशभर में 400 के आंकड़े को पार करेगी। साथ ही तीसरी बार नरेन्द्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।

दीपक प्रकाश और एनएन त्रिपाठी के अलावा विधायक निक्की हेम्ब्रम (विधायक, कटोरिया, बिहार) का भी कनेक्शन झारखंड से है। उनका मायके चाईबासा में है। वे एसटी मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री हैं और झारखंड की प्रभारी भी हैं।