देवी की स्वरूप है बेटियां, इनकी सेवा से बढ़कर दूसरा कोई पुण्य नहीं: श्रीकांत कुशवाहा

भागलपुर, 20 जनवरी (हि.स.)। मातृ शक्ति के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत करते हुए भाजपा भागलपुर ने शनिवार को अलीगंज ठाकुरबाड़ी प्रांगण में अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर 108 कन्या पूजन एवं भोग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान इन कन्याओं को भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं द्वारा अपने हाथों से पैर धोने के बाद आरती उतारकर भोग खिलाया एवं आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम का आयोजन संयोजक ई श्रीकांत कुशवाहा के द्वारा किया गया।

भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा कि आज जब भगवान श्री राम अपने नए विग्रह भव्य एवं दिव्य मंदिर में विराजमान हो रहे हैं। ऐसे पवन अवसर पर विराट कन्या पूजन कर उनके प्राण प्रतिष्ठा समारोह बिना विघ्न बाधा के सम्पन्न हो और देश उन्नति और तरक्की के मार्ग प्रशस्त हो इसकी कामना करते हैं। देश में रामराज की कामना करते हुए मां विभिन्न स्वरूप कन्याओं की पूजा आज भारतीय जनता पार्टी परिवार की ओर से किया गया।

भाजपा किसान मोर्चा के प्रवक्ता ई श्रीकांत कुशवाहा ने कहा कि बेटियां देवी का स्वरूप हैं। इनकी सेवा से बढ़कर दूसरा कोई पुण्य नहीं है। भारतीय संस्कृति में हमेशा बहन-बेटियों और स्त्रियों का स्थान बहुत ऊंचा रहा है। जहां माँ-बहन और बेटी का सम्मान होगा वहाँ भगवान निवास करेंगे। कार्यक्रम प्रभारी कामेश्वरी प्रसाद पम्मी ने कहा कि पृथ्वी का उत्थान वहां है नारी का सम्मान जहां है और हम इस संस्कृत में है जहां सभी नारियों का सम्मान करते हैं और इसका संदेश आज इस कन्या पूजन के माध्यम से देना चाहते हैं।